अंतिम दिन 4672 ने दाखिल किए नामांकन

Sunday, Jan 03, 2021 - 12:56 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि नामांकन-पत्र भरने की प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन शनिवार को जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के 4672 नामांकन दर्ज हुए। इन नामांकन के साथ ही जिला भर में पंचायत चुनावों के विभिन्न पदों पर कुल 21,989 ने अपनी दावेदारी जताते हुए नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। शनिवार को विकास खंड बैजनाथ में जिला परिषद सदस्य के लिए 12, पंचायत समिति सदस्य के लिए 22, प्रधान के 42 और उप प्रधान के लिए 84 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 113 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड इंदौरा में जिला परिषद सदस्य के लिए 3, पंचायत समिति सदस्य के लिए 37, प्रधान के 71 और उप प्रधान के लिए 84 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 221 नामांकन दर्ज हुए। उन्होंने बताया कि विकास खंड कांगड़ा में जिला परिषद सदस्य के लिए 5, पंचायत समिति सदस्य के लिए 19, प्रधान के 36 और उप प्रधान के लिए 42 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 86 नामांकन दर्ज हुये। 

उन्होंने बताया कि विकास खंड लम्बागांव में जिला परिषद सदस्य के लिए 6, पंचायत समिति सदस्य के लिए 17, प्रधान के 16 और उप-प्रधान के लिए 67 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 36 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड नगरोटा बगवां में जिला परिषद सदस्य के लिए 2, पंचायत समिति सदस्य के लिए शून्य, प्रधान के 72 और उप प्रधान के लिए 71 तथा वार्ड सदस्यों के लिये 214 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड नगरोटा सूरियां में जिला परिषद सदस्य के लिए 2, पंचायत समिति सदस्य के लिए 33, प्रधान के 58 और उप प्रधान के लिए 98 तथा वार्ड सदस्यों के लिये 145 नामांकन दर्ज हुए। उन्होंने बताया कि विकास खंड पंचरूखी में जिला परिषद सदस्य के लिए 4, पंचायत समिति सदस्य के लिए 17, प्रधान के 49 और उप प्रधान के लिए 64 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 100 नामांकन दर्ज हुए। इसके अलावा विकास खंड रैत में जिला परिषद सदस्य के लिए 12, पंचायत समिति सदस्य के लिए 89, प्रधान के 68 और उप-प्रधान के लिए 108 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 190 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड सुलह में जिला परिषद सदस्य के लिए एक, पंचायत समिति सदस्य के लिए 27, प्रधान के 87 और उप-प्रधान के लिए 102 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 145 नामांकन दर्ज हुये। विकास खंड धर्मशाला में जिला परिषद सदस्य के लिए 7, पंचायत समिति सदस्य के लिए 18, प्रधान के 22 और उप-प्रधान के लिए 42 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 88 नामांकन दर्ज हुए। 

डीसी ने बताया कि विकास खंड नूरपुर में जिला परिषद सदस्य के लिए शून्य, पंचायत समिति सदस्य के लिए 23, प्रधान के 52 और उप-प्रधान के लिए 59 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 168 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड परागपुर में जिला परिषद सदस्य के लिए 9, पंचायत समिति सदस्य के लिए 26, प्रधान के 74 और उप-प्रधान के लिए 89 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 147 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड देहरा में जिला परिषद सदस्य के लिए 5, पंचायत समिति सदस्य के लिए 35, प्रधान के 86 और उप-प्रधान के लिए 115 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 206 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड फतेहपुर में जिला परिषद सदस्य के लिए 10, पंचायत समिति सदस्य के लिए 22, प्रधान के 72 और उप-प्रधान के लिए 95 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 166 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड भवारना में जिला परिषद सदस्य के लिए 3, पंचायत समिति सदस्य के लिए 20, प्रधान के 49 और उप-प्रधान के लिए 67 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 120 नामांकन दर्ज हुए।
 

prashant sharma