स्वां व छोंछ खड्ड के तटीकरण को केंद्र ने सशर्त जारी किए 467 करोड़

Wednesday, Oct 31, 2018 - 11:19 PM (IST)

शिमला: केंद्र सरकार ने स्वां व छोंछ खड्ड तटीकरण के लिए 467 करोड़ का बजट जारी किया है। केंद्र ने वर्ष 2020 तक बजट का इस्तेमाल करने की शर्त के साथ पैसा जारी किया है। इसके बाद इन दोनों प्रोजैक्टों का रुका हुआ कार्य शुरू होने की आस बंध गई है। स्वां नदी के तटीकरण का अभी लगभग 46 फीसदी और छोंछ खड्ड का लगभग 15 फीसदी ही काम हो पाया है। बीते दिनों आई.पी.एच. मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्र से इन दोनों परियोजनाओं का बजट जारी करने की मांग उठाई थी।

छोंछ खड्ड पर खर्च होंगे 180 करोड़ रुपए
वहीं कांगड़ा की छोंछ खड्ड का भी कार्य बजट न मिलने सेरुका पड़ा है। केंद्र ने इस परियोजना को 2013 में मंजूर किया था। इस पर 180 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं, लेकिन अब तक इस प्रोजैक्ट के लिए केंद्र ने सवा 5 करोड़ ही जारी किए हैं। इस कारण अभी तक मात्र 200 हैक्टेयर क्षेत्र का ही तटीकरण किया जा सका है, जबकि इस परियोजना से 1740 हैक्टेयर का तटीकरण किया जाना है। अब जाकर 21 करोड़ की राशि मंजूर होने के बाद छोंछ खड्ड के तटीकरण का काम शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार को भी 25 फीसदी स्टेट शेयर इसमें डालना है।

क्या कहते हैं आई.पी.एच. मंत्री
आई.पी.एच. मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वां और छोंछ खड्ड तटीकरण के लिए 467 करोड़ का बजट मंजूर किया है। विभाग को केंद्र द्वारा मंजूर बजट तय अवधि में खर्च करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Vijay