ऊना में प्रचंड हुई गर्मी, 44.9 डिग्री तापमान से बेहाल हुए लोग

Saturday, Jun 01, 2019 - 06:15 PM (IST)

ऊना (विशाल): ऊना जिला में प्रचंड गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 44.7 डिग्री सैल्सियस था, वहीं शनिवार को यह बढ़कर 44.9 डिग्री सैल्सियस हो गया है। दूसरी ओर न्यूनतम पारे में भी दिन-प्रतिदिन बढ़ौतरी हो रही है, जिसके चलते रात के समय भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है।

शुक्रवार को न्यूनतम पारा 20.5 डिग्री सैल्सियस था जोकि बढ़कर 21.2 डिग्री सैल्सियस हो गया है जबकि वीरवार को न्यूनतम पारा 19.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। प्रचंड गर्मी में दिन के समय तो पारा लोगों को बेहाल कर ही रहा है, वहीं रात के समय भी गर्मी प्रचंड ही रहती है, ऐसे में कर्मचारियों व कामगारों सहित स्कूली विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लू के थपेड़ों से जूझते हुए सबको अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ रहा है।

Vijay