कोरोना का कहर : हिमाचल में एक दिन में रिकॉर्ड 41 मौतें, 2906 नए संक्रमित मरीज

punjabkesari.in Thursday, Apr 29, 2021 - 11:49 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना अब बेकाबू हो गया है। वीरवार को हिमाचल में कोरोना से रिकॉर्ड 41 मौतें हुई हैं और 2906 नए संक्रमित मामले आए हैं। हिमाचल में पहली बार इतनी मौतें हुई हैं और संक्रमित मामले आए हैं। कोरोना ने जिन लोगों की जान ली है, उनमें 17 महिलाएं व 24 पुरुष शामिल हैं। कांगड़ा जिला में गलारियां पालमपुर की 55 वर्षीय महिला, रैहन फतेहपुर के 78 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के 71 वर्षीय व्यक्ति, धलूं नगरोटा बगवां की 85 वर्षीय महिला, चौबीन कांगड़ा की 30 वर्षीय महिला, उपरली कोठी नगरोटा बगवां के 47 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी धर्मशाला की 89 वर्षीय महिला, सुंगल पालमपुर के 55 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के 68 वर्षीय व्यक्ति, बारीकलां की 66 वर्षीय महिला, दुरगेला शाहपुर के 73 वर्षीय व्यक्ति, मरेरा हरसर ज्वाली की 87 वर्षीय महिला, सिद्धबाड़ी धर्मशाला की 67 वर्षीय महिला, घुरकड़ी के 55 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालामुखी के 79 वर्षीय, खोरुठ भवारना के 40 वर्षीय व्यक्ति, ओल्ड गैस एजैंसी पंडोल रोड बैजनाथ के 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। चम्बा के मोहल्ला सपड़ी की 50 वर्षीय महिला व 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

मंडी में बैहना के 88 वर्षीय व्यक्ति, नाचन हलके के चौक के 43 वर्षीय व्यक्ति, बल्ह के समीह बृखमणी के 61 वर्षीय व्यक्ति, रामनगर की 55 वर्षीय महिला, समलोट की 44 वर्षीय महिला की मौत हुई है। मंडी शहर के रामनगर की रहने वाली 55 वर्षीय व कुल्लू जिला के बांग मनाली की 74 वर्षीय महिला, नाचन हलके के चौक के 43 वर्षीय व बल्ह तहसील के समीह बृखमणी के 61 वर्षीय व्यक्ति, वहीं समलोट निवासी 44 वर्षीय महिला की मौत टांडा में हुई है। इसके अलावा बल्ह के बैहना निवासी 88 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत मातृ-शिशु कोविड केयर अस्पताल सुंदरनगर में हुई है।

सोलन में नालागढ़ की 62 वर्षीय महिला, अर्की से 82 वर्षीय महिला व 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा शिमला में थुनाग मंडी की 35 वर्षीय महिला, कोटखाई की 65 वर्षीय महिला, हमीरपुर के 62 वर्षीय व्यक्ति, कुल्लू के 73 वर्षीय व्यक्ति, छड़ोग नारी मंडी की 75 वर्षीय महिला, लक्कड़ बजार के 57 वर्षीय व्यक्ति और 40 वर्षीय व्यक्ति व 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। बिलासपुर में 3 लोगों 45, 71 व 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा सिरमौर में पांवटा साहिब की 87 वर्षीय महिला, शमशेरपुर के 48 वर्षीय व्यक्ति व गुन्नूघाट के 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 1457 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं प्रदेश में आए नए 2906 संक्रमितों में बिलासपुर के 215, चम्बा के 121, हमीरपुर के 193, कांगड़ा के 612, किन्नौर के 24, कुल्लू के 82, लाहौल-स्पीति के 93, मंडी के 310, शिमला के 412, सिरमौर के 291, सोलन के 471 व ऊना के 82 मरीज शामिल हैं। वहीं एक दिन में 1241 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 17,835 पहुंच गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News