एडवांस सर्जरी तकनीक से रोगी के पित्ते से निकालीं 400 पथरियां

Wednesday, Jul 11, 2018 - 06:56 PM (IST)

पालमपुर: विवेकानंद अस्पताल पालमपुर ने चिकित्सा के क्षेत्र में विलक्षण ऑप्रेशन कर रोगी के पित्ते से लगभग 400 पथरियां एक साथ निकालने में सफलता प्राप्त की है। विवेकानंद अस्पताल के लैप्रोस्कोपिक सर्जन डा. मनीष शर्मा ने अपने एडवांस सर्जरी तकनीक के बलबूते इस जटिल एवं चुनौतीपूर्ण सर्जरी को लैप्रोस्कोपिक विधि द्वारा अंजाम देने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व मरीज पंचम सिंह विवेकानंद अस्पताल के सर्जरी रोग विभाग में छाती एवं पेट दर्द की शिकायत लेकर जांच करवाने आया था।


इस दौरान जब विवेकानंद अस्पताल के सर्जन डा. मनीष शर्मा ने पंचम सिंह की जांच की तो जांच के दौरान उसके पित्ते में बहुत सी पथरियां हाने की बात सामने आई, जिन्हें विवेकानंद अस्पताल के लैप्रोस्कोपिक सर्जरी स्पैशलिस्ट डा. मनीष शर्मा ने लैप्रोस्कोपिक विधि से सर्जरी कर निकाला। एहतियातन 2 दिन की डाक्टरी देखरेख के बाद पंचम सिंह को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Vijay