हमीरपुर में 7 वर्षीय बच्ची सहित 40 लोग कोरोना पॉजीटिव

Saturday, Dec 05, 2020 - 09:02 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): जिला में शनिवार को बड़सर उपमंडल के गांव समैला के 15 लोगों समेत कुल 40 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें रैपिड एंटीजन टैस्ट में लिए गए सैंपलों में 18 लोगों की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट भी शामिल है। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि गांव समैला में 40 वर्षीय व्यक्ति, 12 वर्षीय लड़का, 40 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवती, 37 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 67 वर्षीय व्यक्ति, 43 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय नवयुवक, 17 वर्षीय लड़की , 37 वर्षीय व्यक्ति, 16 वर्षीय लड़का, 7 वर्षीय बच्ची, 45 वर्षीय व्यक्ति और 62 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक पॉजीटिव पाया गया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में 59 व 62 वर्षीय व्यक्ति और 52 वर्षीय, 30 और 31 वर्षीय महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं। इनके अलावा हमीरपुर के निकटवर्ती क्षेत्र मोहीं के गांव बल्ह के 40 वर्षीय व्यक्ति और नादौन उपमंडल के गांव किटपल के 55 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।

उधर जिला में शनिवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट मेें 18 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में  32 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय व्यक्ति, 51 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय व्यक्ति और 66 वर्षीय व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया है। बड़सर के गांव सोहारी में दो लोग 58 वर्षीय व्यक्ति और 28 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 5 हमीरपुर में दो लोग 30 वर्षीय महिला और 31 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर एक में 56 वर्षीय महिला, अमरोह क्षेत्र के गांव चैकी का 29 वर्षीय युवक, झनियारा क्षेत्र के गांव रकडियाल का 34 वर्षीय व्यक्ति, अघार क्षेत्र के गांव नालवीं की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, भोरंज के नगरोटा क्षेत्र के गांव सपलुई का 50 वर्षीय व्यक्ति, कंजयाण क्षेत्र के गांव धरयाड़ा की 50 वर्षीय महिला और सुजानपुर के वार्ड नंबर-1 की 21 वर्षीय युवती भी संक्रमित पाई गई है। इनके अलावा गांव कलवाल में भी एक पॉजीटिव मामला आया है।

Vijay