हिमाचल के 4 नौजवान भारतीय सेना प्रशिक्षण के लिए नागपुर रवाना

Saturday, Dec 30, 2023 - 05:22 PM (IST)

नाहन (आशु): सेना भर्ती निदेशक कार्यालय शिमला कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि भारतीय सेना में भर्ती हुए प्रदेश के 4 नौजवानों को सेना डाक विभाग प्रशिक्षण केंद्र कामठी (नागपुर) के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि भर्ती हुए नौजवानों में से एक जवान वारंट अफसर, एक जवान नायक और दो जवान सिपाही के पद पर भर्ती हुए हैं। इन जवानों का मेडिकल 1 दिसम्बर, 2023 को सेना भर्ती कार्यालय शिमला में हुआ था। अंतिम दस्तावेजीकरण के बाद 29 दिसम्बर, 2023 को इन्हें सेना डाक विभाग प्रशिक्षण केंद्र कामठी (नागपुर) के लिए रवाना करने से पहले भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने भारतीय सेना में इनका स्वागत किया और मेहनत और लगन से प्रशिक्षण पूरा करने के लिए कहा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay