माणी में भूस्खलन की चपेट में आई 4 गाड़ियां, दो भाइयों के मकान में आईं दरारें
punjabkesari.in Thursday, Sep 04, 2025 - 03:47 PM (IST)

बालीचौकी, (फरेंद्र): उपमंडल में सड़कें धंसने के साथ-साथ वाहन भी लगातार चपेट में आ रहे हैं। माणी के पास पहाड़ी के हिस्से से भूस्खलन हुआ जिसकी चपेट में 4 वाहन आ गए और सड़क से नीचे खेतों में जा गिरे। ये सभी सड़क किनारे पार्क थे। माणी के मीने राम ने बताया कि दोपहर बाद पहाड़ी के हिस्से से अचानक भूस्खलन हुआ जिसकी चपेट में चार वाहन आए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र के लोग घटनास्थल पहुंच गए और वाहन मालिकों को इसकी सूचना दी।
उन्होंने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आने से कुछ घर बच गए, जबकि खेतों को नुक्सान हुआ है। उधर, कांडा के खनार गांव में भारी बारिश से 2 भाइयों के संयुक्त मकान में दरारें आईं जिस कारण मकान खाली करना पड़ा है। उधर, माणी के शील नाले ने भी अपना कहर बरपाया है। बालीचौकी-थाची मार्ग पर शालरी के सपीम मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए जिसके कारण नलोन के घरों पर भी खतरा मंडराया है।