ऊना में पहुंची 4 हजार एन-95 मास्क की खेप

Friday, Apr 10, 2020 - 01:12 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): ए.डी.सी. ऊना अरिंदम चौधरी ने कहा कि एन-95 मास्क काफी अच्छा है। सैम्पल लेने के दौरान यह पहनना अनिवार्य है। पुलिस नाकों पर या कहीं कोई फ्रंट लाइन वर्कर है तो एन-95 काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे पास किट्स तो उपलब्ध है लेकिन एन.-95 मास्क के बिना सुरक्षा अधूरी रह जाती है। हमारे पास उपलब्ध मास्क थे लेकिन यहां काफी महंगे उपलब्ध थे। मुंबई में मास्क बनाने वाली मीना इंडस्ट्री से सीधा संपर्क किया और रेलवे व कलेक्ट्र के माध्यम से जम्मू तवी जाने वाली मालगाड़ी में बुक करवाकर मंगवा लिया था। 4 हजार एन-95 मास्क 50 रुपए प्रति मास्क के हिसाब से वहां से मंगवा लिया था। ऊना प्रशासन की जरूरतें पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि 10 हजार मीटर के आसपास रॉ मैटीरियल मैहतपुर बसदेहड़ा इंडस्ट्री में तैयार करवाया था। करीब अढाई हजार किट की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 1 हजार के आसपास किट्स बना ली गई हैं।

kirti