4 महीने बाद रोहतांग पर दौड़ी HRTC की बस, लोगों कर सकेंगे बर्फ का दीदार

Thursday, May 04, 2017 - 12:33 PM (IST)

मनाली: लाहौल स्पीति में सर्दियों में हुई बर्फबारी और रोहतांग दर्रा बंद होने के कारण करीब 4 महीने बाद वीरवार से परिवहन निगम की बस सेवा शुरू कर दी गई है। दो एचआरटीसी बसों ने 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे को पार किया। केलांग से मनाली और मनाली के लिए बस सुबह 10 बजे रवाना की गई। बताया जाता है कि रोहतांग दर्रे पर बर्फ की वजह से तंग कंटिग व पासिंग की दिक्कतें होने से फिलहाल एक-एक बस चलाई जा रही है। 


4 महीने तक बंद रहने के बाद चलाई बस सेवा

निगम के केलांग में तैनात प्रभारी चुन्नी लाल ने बताया कि करीब 4 महीने तक बंद रहने के बाद बस सेवा चलाई गई। उन्होंने बताया कि करीब चार माह बाद बस सेवा आरंभ हुई है, जिससे लोगों को राहत प्रदान हुई है। लोग अब बर्फ से ढके पहाड़ों का दीदार कर सकेंगे। लोगों को भारी भरकम किराया देकर टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा था। लोगों को भारी असुविधा हो रही थी। अब बस सेवा आरंभ होने से लोगों को राहत प्रदान हुई है। इसके लिए लोगों ने परिवहन निगम व बीआरओ का आभार जताया है।