कांगड़ा में कोरोना से 4 लोगों की मौत, 62 नए संक्रमित मरीज

Sunday, Dec 06, 2020 - 07:36 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में रविवार को कोरोना के चलते 4 और लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार चारों मौतें टांडा मेडिकल कॉलेज में हुई हैं। इनमें घुग्घर पालमपुर का 59 वर्षीय व्यक्ति, सद्दा जयसिंहपुर का 74 वर्षीय व्यक्ति, छैंछड़ी पालमपुर की 94 वर्षीय महिला व निहारी रक्कड़ का 73 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा जिला में आज अभी तक 62 नए मामले सामने आए हैं। 

इनमें नंदपुर भटोली के 32-32 वर्षीय 2 व्यक्ति, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी चिलगाड़ी से 69 वर्षीय महिला व 8 वर्षीय बच्ची, कोहाला से 53 महिला व 28 वर्षीय युवती, अंबिका विहार जोगाीपुर रोड से  55 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय महिला व 26 वर्षीय युवती, पद्दर से 55 वर्षीय व्यक्ति, योल कैंट से 45 वर्षीय व्यक्ति, 47 वर्षीय महिला, 21, 25 व 24 वर्षीय युवक, नगरोटा बगवां के वार्ड नंबर-6 से 38 वर्षीय व्यक्ति, दैहण पालमपुर से 46 वर्षीय व्यक्ति व 36 वर्षीय महिला, सद्दा लाहड़ू जयसिंहपुर से 74 वर्षीय व्यक्ति, टीएमसी से 55 वर्षीय व्यक्ति, बनाला शाहपुर से 61 व 37 वर्षीय व्यक्ति, पाइसा देहरा से 2 माह की बच्ची व 40 वर्षीय व्यक्ति, अप्पर गलोड़ ज्वालामुखी से 20 वर्षीय युवती, ज्वालामुखी से 24 वर्षीय युवक, खाल्वी लंबागांव से 67 वर्षीय महिला, 69 वर्षीय व 72 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा से 39 वर्षीय व्यक्ति, जयंती विहार से 47 व 42 वर्षीय व्यक्ति, भटोली बिलियां नूरपुर से 47 वर्षीय महिला, मोलीचक्क सलियाना से 48 वर्षीय व्यक्ति, आईमा से 67 वर्षीय व्यक्ति, मारंडा से 65 वर्षीय महिला, बरोल से 61 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा से 39 वर्षीय व्यक्ति, तियारा वार्ड नंबर-2 से 29 वर्षीय युवक शामिल हैं।

इसके अलावा तिब्बतियन कालोनी बीड़ से 29 वर्षीय युवक, कछल जगिया जयसिंहपुर से 40 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय युवती, धनाग बैजनाथ से 50 वर्षीय व्यक्ति, बरालू झमूह से 60 वर्षीय महिला, पीएनबी पालमपुर से 25 वर्षीय युवक, लड़भड़ोल तहसील के करल गांव से 23 वर्षीय युवती, बंदला पालमपुर से 34 वर्षीय व्यक्ति, मलघोटा बैजनाथ से 18 वर्षीय लड़का, बनूरी पालमपुर से 41 वर्षीय व्यक्ति, अप्पर भेठ बैजनाथ से 57 वर्षीय व्यक्ति, चौंतड़ा से 42 वर्षीय महिला, बड़ोहल पालमपुर से 41 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मस्सल नगरोटा बगवां से 48 वर्षीय महिला, धरोन खास पालमपुर से 29 वर्षीय युवक, रामचौक घुग्घर से 85 वर्षीय व्यक्ति, रोड़ी ठाकुरद्वारा से 52 वर्षीय महिला, पाहड़ा से 29 वर्षीय युवती, एमसी ज्वालामुखी से 40 वर्षीय व्यक्ति, गुग्गा सलोह पालमपुर से 67 वर्षीय महिला, हाड़ी खुंडियां से 35 वर्षीय महिला व लिली बीड़ से 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है।

Vijay