कांगड़ा में 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत, 48 नए पॉजिटिव मामले

Wednesday, Dec 16, 2020 - 08:54 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में बुधवार को 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। नादौन तहसील हमीरपुर की 80 वर्षीय महिला, जिन्हें 15 दिसंबर को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। यह महिला मरीज रैपिड एंटीजेन तकनीक से किए गए कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई थी तथा महिला हाइपरटेंशन की भी मरीज थी। इनकी टीएमसी में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं शाहपुर के डोहब के 72 वर्षीय व्यक्ति, जिन्हें 8 दिसंबर को टांडा मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में वह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे तथा यह मरीज हाइपरटेंशन सहित अन्य बीमारी से पीड़ित थे। इनकी मंगलवार देर रात मौत हो गई।

इसके अलावा रामनगर धर्मशाला के 62 वर्षीय व्यक्ति को 15 दिसम्बर को सांस लेने की तकलीफ के चलते धर्मशाला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मरीज हाइपरटेंशन व डायबिटीज के भी मरीज थे तथा उनकी देर शाम को अस्पताल में मृत्यु हो गई। टीएमसी में सांस लेने की समस्या के चलते ही 9 दिसम्बर को नोलेहरा के 90 वर्षीय बुजुर्ग को भर्ती करवाया गया था, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार को दोपहर बाद उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि 4 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई, वहीं 48 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी सामने आए हैं, साथ ही बुधवार को 105 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को संक्रमित पाए गए मरीजों में नादौन हमीरपुर के 50 वर्षीय व्यक्ति, जोनल अस्पताल धर्मशाला की 29 वर्षीय महिला, थला कंडी तहसील पालमपुर की 85 वर्षीय महिला, योल कैंट की 68 वर्षीय महिला व 68 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल कालेज की 29 वर्षीय महिला, पालमपुर के 57, 27 व 28 वर्षीय व्यक्ति, केरटा सुन्ही की 23 वर्षीय युवती, कलीजेहड़ तहसील बड़ोह की 46 वर्षीय महिला, खरट खास बड़ोह की 30 वर्षीय महिला, ललेहड़ कच्छियारी के 38 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि डाह कुलाड़ा इंदौरा की 70 वर्षीय महिला, जखाड़ा तहसील फतेहपुर की 56 वर्षीय महिला, सिहाल की 61 वर्षीय महिला, कुटबस्सी फतेहपुर की 18 व 23 वर्षीय युवतियां, सुतरेहड़ भदरेड़ नगरोटा बगवां के 31 वर्षीय व्यक्ति, लाहड़ जयसिंहपुर की 75 वर्षीय महिला, अप्पर टीसीवी स्कूल डल लेक नडडी की 37 वर्षीय महिला, भाटी कर्णघटट के 67 वर्षीय व्यक्ति, बौठ मठ के 23 व 24 वर्षीय युवक, कड़ोआ देहरा की 63 वर्षीय महिला, नंगलहार नूरपुर के 35 वर्षीय व्यक्ति, करडियाल की 37 वर्षीय महिला, नूरपुर की 66 वर्षीय महिला, औंद की 22 वर्षीय युवती, वरडी सुल्याली की 21 वर्षीय युवती व चंब तहसील टौणी देवी जिला हमीरपुर के 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा सीएसआईआर पालमपुर के 49 वर्षीय व्यक्ति, भवारना का 36 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां का 55 वर्षीय व्यक्ति व 21 वर्षीय युवक, कुरल पालमपुर की 67 वर्षीय महिला, बंदला पालमपुर का 53 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवक, 50 व 40 वर्षीय महिलाएं, 23 वर्षीय युवती तथा 10 वर्षीय बच्ची, नौरा की 59 वर्षीय महिला, देहरा के गुलेर का 34 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर का 61 वर्षीय व्यक्ति, हलदारा कोना पालमपुर का 60 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर बिंद्रावन के भडूं की 36 वर्षीय महिला तथा शाहपुर का 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

5 जनवरी तक पाबंदियों को जारी की अधिसूचना

जिला कांगड़ा में कोविड-19 मामलों को देखते हुए लगाई गई पाबंदियां 5 जनवरी, 2021 तक जारी रहेंगी। उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने इस बाबत बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी 2021 तक प्रत्येक रविवार को जिला में सभी व्यवसायिक संस्थान पूर्व की तरह ही बंद रहेंगे। इनमें केवल आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाली दुकानें ही खुली रहेंगी। वहीं जिला में रात्रि कर्फ्यू भी रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Vijay