कांगड़ा में कोरोना से 4 और लोगों की मौत, 178 नए संक्रमित मरीज

punjabkesari.in Wednesday, Apr 14, 2021 - 08:57 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला में नए मरीजों के साथ ही संक्रमित मरीजों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी कोरोना संक्रमण के चलते 4 और मरीजों की मौत हो गई, वहीं जिला कांगड़ा में 178 नए मामले सामने आए हैं जबकि 21 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें कांगड़ा फ्लोर मिल तथा नगरोटा बगवां में ही 20-20 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। बुधवार को सामने आए नए मरीजों के बाद एक्टिव मामलों का आंकड़ा 1500 पहुंच गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि हारचक्कियां की 61 वर्षीय महिला को 11 अप्रैल को टीएमसी में भर्ती करवाया गया था। महिला को डाईबिटीज भी और उनका प्रोटोकॉल के तहत उपचार चल रहा था, लेकिन बुधवार शाम उनकी मौत हो गई। सनौरा गगल के 44 वर्षीय व्यक्ति, जिन्हें बुधवार को टीएमसी में भर्ती करवाया गया, मरीज को हाइपरटेंशन व डाईबिटीज की भी समस्या थी, जिनकी बुधवार शाम मौत हो गई। डरोह तहसील पालमपुर के 69 वर्षीय व्यक्ति, जिन्हें 10 अप्रैल को टीएमसी में भर्ती करवाया गया था, मरीज अन्य बीमारी से भी ग्रस्त थे, जिनकी 13 अप्रैल की रात मौत हो गई। वहीं देहरा तहसील के समनाला के 32 वर्षीय व्यक्ति, जिन्हें 4 अप्रैल को टीएमसी में भर्ती करवाया गया था। मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे, जिनका प्रोटोकॉल के तहत उपचार किया जा रहा था, लेकिन उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि फ्लोर मिल कांगड़ा की 35-45-45-45 वर्षीय महिला, 13-11 साल का लड़का, 26 वर्षीय युवती, 5 साल की बच्ची, 3 साल का बच्चा, 36-30-52-30-70 वर्षीय व्यक्ति, 24 वर्षीय युवक, 17-15-15-13-10 साल की लड़की कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा गग्गल कांगड़ा के 37-37वर्षीय व्यक्ति, 61-37 वर्षीय महिला, 5 साल का बच्चा, 13 साल का लड़का, टांडा मेडिकल कॉलेज के 36 वर्षीय व्यक्ति, देहरा की 18 वर्षीय युवती, कछियारी कांगड़ा के 35 वर्षीय व्यक्ति, नंदरुल की 20 वर्षीय युवती, निफ्ट कांगड़ा की 21 वर्षीय युवती, मंदिर बाजार के 45 वर्षीय व्यक्ति, भटोली तहसील फतेहपुर के 57 वर्षीय व्यक्ति, छत्तर फतेहपुर के 32 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ के 42 वर्षीय व्यक्ति, तंगरोटी धर्मशाला के 32 वर्षीय व्यक्ति,वार्ड 5 कांगड़ा की 75 वर्षीय महिला, सेराथाना नगरोटा बगवां की 31 वर्षीय महिला, सकोह कांगड़ा की 75 वर्षीय महिला, इंटर्न हॉस्टल की 26 वर्षीय युवती, सिद्धबाड़ी धर्मशाला की 40 वर्षीय महिला, योल धर्मशाला के 78 वर्षीय व्यक्ति, घनेटा दरंग की 41 वर्षीय महिला, कंडी पालमपुर के 53 वर्षीय व्यक्ति, झिकली भेठ बैजनाथ की 60 वर्षीय महिला, सनौरां गगल के 44 वर्षीय व्यक्ति और देहरा वार्ड 4 के 68 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

एमएच पालमपुर की 34 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां की 32, 43, 42 वर्षीय महिलाएं, 55 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय युवक, जयसिंहपुर के रामनगर के 87 वर्षीय बुजुर्ग, बैजनाथ पठार का 49 वर्षीय व्यक्ति, सगूर का 46 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां की 19 वर्ष की 10 युवतियां व 4 युवक, 38 वर्षीय व्यक्ति, 44 वर्षीय महिला, ज्वालामुखी का 39 वर्षीय व्यक्ति, फील्ड अस्पताल का 42 वर्षीय व्यक्ति, 36 वर्षीय महिला, पालमपुर एसबीआई का 45 वर्षीय व्यक्ति, बडघौर का 23 वर्षीय युवक, मनसिंबल का 11 साल का लड़का, 46 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर घुग्गर की 36 वर्षीय महिला, राह पपरोला के 60 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर मसेरना का 35 वर्षीय व्यक्ति, घुग्गर का 57 वर्षीय व्यक्ति, बनूरी का 28 वर्षीय युवक, राजपुर का 24 वर्षीय युवक, द्रुग बैजनाथ का 36 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर भडेरना का 36 वर्षीय व्यक्ति, राह पपरोला की 20 वर्षीय युवती, पालमपुर पट्टी की 18 वर्षीय युवती, चौकी खलेट की 42 वर्षीय महिला, बंदला की 29 वर्षीय युवती, एस.एस.बी. चौक पालमपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर भनाला का 39 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर के बीड़ भगेड़ा का 32 वर्षीय व्यक्ति, ओ.सी. यूनिट 17 डब्ल्यूईयू का 17 वर्षीय लड़का व एएचक्यू का 62 वर्षीय व्यक्ति तथा मैक्लोडग़ंज का 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला में अब तक 11,384 मामले कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आए, जिनमें से 9626 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं तथा 256 मरीजों की मौत हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News