डल झील के विकास एवं सौंदर्यीकरण पर व्यय होंगे 4 करोड़: कपूर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2020 - 07:37 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): लोकसभा सांसद किशन कपूर ने कहा कि पर्यटन और पौराणिक महत्व की डल झील के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 4 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है। उन्होंने मंगलवार को धर्मशाला के नड्डी में डल झील का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को इसके रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डल झील का अपना विशेष महत्त्व है तथा हर वर्ष लाखों की संख्या में देश व विदेश से श्रद्धालु इसको निहारने के लिए आते हैं। उन्होंने डल झील में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश सरकार मंदिरों के सौंदर्यीकरण और अन्य मूलभूत सुविधाओं को विकसित कर हर क्षेत्र को और अधिक बढ़ावा देने पर बल दे रही है। किशन कपूर ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास की अपार संभावनाओं को देखते हुए अनेक बड़ी परियोजनाएं आरंभ की गई हैं। एशियन विकास बैंक की सहायता से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधोसंरचनात्मक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। प्रकृति प्रेमी से लेकर धार्मिक आस्था रखने वाले प्रत्येक वर्ग के पर्यटकों को हर मौसम में यह प्रदेश आकर्षित करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News