परीक्षा देने के डर से बाल आश्रम की दीवार फांदकर फरार हुए ये बच्चे

Monday, Jun 10, 2019 - 01:29 PM (IST)

हमीरपुर(अरविंदर): सुजानपुर में बाल आश्रम से बच्चों के भागने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बाल आश्रम प्रशासन एवं विभाग की तमाम कोशिशें बच्चों को भागने से नहीं रोक पा रहे हैं। बता दें कि बीती रात सुजानपुर टीहरा स्थित बाल आश्रम में रहने वाले 4 बच्चे दीवार फांद कर भाग गए। आश्रम के अधीक्षक शिव देव ने बताया कि चारों बच्चे आश्रम के कर्मचारियों को आंख में धूल झोंक कर भागने में सक्षम हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन बच्चों की परीक्षाएं चल रही थी। परीक्षा के डर से ये चारों बच्चे आश्रम से भाग गए। जिनकी पहचान महेंद्र कुमार, जगजीत, विक्रांत, अशोक ने आश्रम की दीवार फांद कर भाग गए हैं।

ज्ञात रहे कि प्रशासन द्वारा 1 बरस में बच्चे भागने के कारण आश्रम की दीवार को ऊंचा कर दिया था और साथ ही दीवार पर कांटे दार तारबंद भी की थी। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि चारों बच्चों की तलाश पुलिस द्वारा लगातार जारी है और शहर में नाकेबंदी करके गाड़ियों की तलाशी की जा रही है और सुजानपुर क्षेत्र के साथ लगते थाना में भी संपर्क साधा जा रहा है शीघ्र ही चारों बच्चे पुलिस की कस्टडी में होंगे।

Konika