धर्मशाला कॉलेज के 4 कैडेट्स बनेंगे लेफ्टिनेंट

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 12:05 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन): 3-4 महीने के भीतर 4 कैडेट्स लेफिटनेंट के रैंक पर कमीशनड ऑफिसर बनेंगे। 3 कैडेट्स चेन्नई ऑफिसर एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं तथा एक कैडेट्स की ट्रेनिंग भी चेन्नई में जल्द शुरु होने वाली है। इन चारों कैडेट्स में सीनियर अंडर ऑफिसर लक्की चौहान जिसने यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। सीनियर अंडर ऑफिसर अभिनव पठानिया जिसने यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में वियतनाम में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा अभिलाषा भरमौरी व आदित्य डढवाल भी कमीशनड ऑफिसर बनेंगे। अभिलाषा भरमौरी की ट्रेनिंग भी जल्द शुरु होने वाली है। लेफिटनेंट डा. रंजीत ठाकुर ने बताया कि चारों कैडेट्स को भारतीय सेना में सेवा करने का मौका मिलेगा। लक्की, अभिनव व आदित्य 5 एच.पी. इंडीपेंडेंट कंपनी धर्मशाला के तहत तथा अभिलाषा वन एच.पी.के तहत कैडेट् है। कैडेट्स ने इन उपलब्धियों का श्रेय कमांडिंग ऑफिसर डी.के.एस. चौहान व जे.सी.ओ. सुल्तान सिंह को दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News