हिमाचल में कोरोना के रिकाॅर्ड 3239 नए मामले, 39 लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, May 01, 2021 - 11:52 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कोरोना से 39 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला मेंं भरमात बनूरी पालमपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति, गमरु धर्मशाला की 55 वर्षीय महिला, सदर बाजार बडोह कांगड़ा की 56 वर्षीय महिला, दाड़ी धर्मशाला की 58 वर्षीय महिला व फतेहपुर के 70 वर्षीय व्यक्ति, बडियाली सुनेहड़ की 55 वर्षीय महिला, सनौरा बेरी के 51 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के 58 वर्षीय व्यक्ति, चलेड़ खुडियां की 55 वर्षीय महिला, नौशहरा रैत शाहपुर के 68 वर्षीय व्यक्ति, कोतवाली बाजार धर्मशाला की 65 वर्षीय महिला, नथून कांगड़ा की 32 वर्षीय महिला, पालमपुर के 73 वर्षीय व्यक्ति और संगतनगर ऊना की 61 वर्षीय महिला, ढलियारा की 91 वर्षीय महिला व मीठा नाला मैक्लोडगंज के 52 वर्षीय व्यक्ति व 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

शिमला जिला में ठियोग से 62 वर्षीय महिला, मकराड़ी जुब्ब्ल के 58 वर्षीय व्यक्ति, कोलर सिरमौर के 55 वर्षीय व्यक्ति, कोटी जुब्गा शिमला के 29 वर्षीय युवक की मौत हुई है। ऊना जिला में रायपुर मैदान की 45 वर्षीय महिला, ललड़ी हरोली की 72 वर्षीय महिला, अम्ब के वार्ड नंबर-9 की 60 वर्षीय महिला व जेटेड़ी बंगाणा के 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। सोलन जिला में धर्मपुर क्षेत्र के 60 वर्षीय व्यक्ति, परवाणु की 60 वर्षीय महिला, बद्दी के 34 वर्षीय व्यक्ति, नालागढ़ की 62 वर्षीय महिला, भुड्ड बैरियर बद्दी के 50 वर्षीय व्यक्ति व बरोटीवाला की 65 वर्षीय महिला की मौत हुई है। सिरमौर जिला में नाहन क्षेत्र से 60 वर्षीय महिला व 66 वर्षीय महिला, पांवटा के भारापुर से 48 वर्षीय व्यक्ति, सराहां  से 64 वर्षीय व सालवाला पांवटा से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। मंडी जिला में संधोल के 60 वर्षीय व्यक्ति व गनोह हमीरपुर की 65 वर्षीय महिला की मौत हुई है। चम्बा जिला में सरोल की 56 वर्षीय महिला की मौत हुई है।

प्रदेश में छोटा शिमला थाना के एसएचओ सहित कोरोना के 3239 नए मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 146, चम्बा के 98, हमीरपुर के 234, कांगड़ा के 669, किन्नौर के 25, कुल्लू के 63, लाहौल-स्पीति के 63, मंडी के 537, शिमला के 252, सिरमौर 527, सोलन 524 व ऊना के 101 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में 1220 लोग ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,02,526 पहुंच गया है। वर्तमान में 20,416 कोरोना संंक्रमितों का उपचार चल रहा है। कोरोना से 80,534 मरीजों ने जंग जीत ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News