सोलन में रेपिड एंटीजन में कोरोना के 39 मामले

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 06:01 PM (IST)

सोलन (पाल): सोलन में वीरवार दोपहर को कोराना के 39 मामले आए है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 103 लोगों के रेपिड एंटीजन के माध्यम से सैंपल लिए गए जिसमें 39 लोग पॉजीटिव आए है। एक साथ इतने मामले पॉजीटिव आने के बाद सोलन कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सोलन व इसके आस -पास के सभी क्षेत्रों से कोरोना के मामले आ रहे है। राजगढ़ रोड. पर स्थित भारत अपार्टमेंट में कोरोना संक्रमण के 2 मामले आए है। एक 76 वर्षीय व 40 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। लोअर बाजार में 31 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आए है। कोटला नाला में 64 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। टैंक रोड़ सोलन में 42 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। कंडाघाट में 56 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है।

ओच्छघाट में56 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। जिला सिरमौर के नेल नेटी में 25 वर्षीय युवक पॉजीटिव आया है। कोटला नाला में 15 वर्षीय युवक पॉजीटिव आया है। बकतोरा कॉलोनी में  23 वर्षीय युवक पॉजीटिव आया है। गीता भवन में 75 वर्षीय व्यक्ति पॉजीटिव आया है।  निर्मला तमर में 52 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है।  गांव बैरटी में 21 वर्षीय युवक पॉजीटिव आया है। नौणी में  61 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव आया है।  कोटी में 63 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है।  सोलन के गंज बाजार में कोरोना संक्रमण के 4 मामले आए है। 40 वर्षीय व्यक्ति व 37 वर्षीय महिला के साथ - साथ 11 व 7 वर्षीय बच्चे भी पॉजिटिव आए है।  देवठी के पास शिल गांव में 39 वर्षीय व्यक्ति पॉजीटिव  आया है। शामती में 51 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। सनी साइड सोलन में कोरोना संक्रमण के दो मामले आए है। 50 वर्षीय व्यक्ति व 44 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है।  


  राजगढ़ रोड़ पर स्थित सूर्या विहार में 3 वर्षीय बच्चा पॉजिटिव आया है। चम्बाघाट में 28 वर्षीय एक युवक पॉजिटिव आया है। कृषि विभाग में भी कोरोना के दो मामले आए है। विभाग के 43 व 52 वर्षीय कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। डा. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विवि में 30 वर्षीय व्यक्ति पॉजीटिव आया है। आफिसर कॉलोनी में 44 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है।   सुबाथू में थड़ी में कोरोना संक्रमण के 6 मामले सामने आया है। थड़ी में 54 व 53 वर्षीय महिला कोरोना पॉजीटिव आई है। इनके अलावा एक 50 वर्षीय, 28 वर्षीय व 74 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। 52 वर्षीय एक व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। सोलन के धोबीघाट में कोरोना संक्रमण के 4 मामले आए है। इनमें 55 वर्षीय व्यक्ति के अलावा 34 वर्षीय, 45 वर्षीय व 37 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है।  जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि सोलन में कोरोना संक्रमण के 39 मामले पॉजिटिव आए है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Naresh Pal

Recommended News

Related News