जिला कांगड़ा में 5 साल के बच्चे सहित 38 नए कोरोना संक्रमित मरीज

punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2020 - 12:41 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): कांगड़ा जिला में सुबह ही कोरोना संक्रमित मरीजों के 38 नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सोमवार को पालमपुर की 70 वर्षीय महिला, कांगड़ा के थुल्गेर का 52 वर्षीय पुरुष, धानपुरी बैजनाथ का 92 वर्षीय पुरुष, एमएच योल का 37 वर्षीय पुरुष, घालिया कांगड़ा से 46 वर्षीय पुरुष, रेहलपूरा से 46 वर्षीय पुरुष व 42 वर्षीय महिला,  वार्ड नंबर 5 कांगड़ा से 35 वर्षीय पुरुष, 15 वर्षीय लड़का, गमरू धर्मशाला से 12 वर्षीय लड़का, घुरकडी कांगड़ा से 24 वर्षीय युवती व 59 वर्षीय महिला, सुन्हेत देहरा से 49 वर्षीय पुरुष व 80 वर्षीय महिला, नलेटी देहरा से 18 व 28 वर्षीय युवती, 45 व 65 वर्षीय महिला, घियोरी देहरा से 49 वर्षीय महिला, पुलिस लाइन सकोह से 56 वर्षीय पुरुष, शामनगर धर्मशाला से 5 वर्षीय बच्चा व 34 वर्षीय महिला, धर्मशाला से 36 वर्षीय पुरुष, रामनगर धर्मशाला से 48 वर्षीय महिला, अमलेला कांगड़ा से 32 वर्षीय पुरुष, कुथंदल फतेहपुर से 39 वर्षीय महिला, रेहन से 22 वर्षीय युवती, राजा का तालाब से 48 वर्षीय पुरुष, लह्रून से 56 वर्षीय महिला, झालर फतेहपुर से 36 वर्षीय पुरुष, नकोदर कांगड़ा से 41 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय बच्ची, धारीन कांगड़ा से 54 वर्षीय पुरुष, तालियाँ कांगड़ा से 26 वर्षीय युवक, धमेटा से 50 वर्षीय पुरुष, तारा धमेटा से 27 वर्षीय युवक, जवाली से 54 वर्षीय महिला सहित पपरोला से 28 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News