हमीरपुर में कोरोना के 38 नए केस, धार्मिक यात्रा से लौटे लोगों ने बढ़ाई चिंता

Wednesday, Mar 24, 2021 - 08:35 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): जिला में बुधवार को 38 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रैपिड एंटीजन टैस्ट में 22 और आरटी-पीसीआर टैस्ट में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि बुधवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 174 सैंपल लिए गए, जिनमें से 22 पॉजिटिव निकले। पॉजिटिव पाए गए लोगों में तहसील टौणीदेवी के पटनौण क्षेत्र के गांव धार की 60, 62 और 52 वर्षीय 3 महिलाएं, डुघली क्षेत्र के गांव भरनोट की 75 वर्षीय महिला और 27 वर्षीय युवक, गांव बगवाड़ा की 45 वर्षीय महिला, टौणीदेवी के गांव बसंतपुर का 33 वर्षीय व्यक्ति, बोहणी का 78 वर्षीय व्यक्ति और 71 वर्षीय महिला, कराड़ा क्षेत्र के गांव धवन की 47 वर्षीय महिला और 54 वर्षीय व्यक्ति, दलालड़ का 49 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर-6 हमीरपुर का 58 वर्षीय व्यक्ति, धनेटा के गांव बखरों का एक व्यक्ति, हथोल क्षेत्र के गांव लाहड़ का 25 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर-4 हमीरपुर की 43 वर्षीय महिलाए री क्षेत्र के गांव बलहाणा का 35 वर्षीय व्यक्ति, हरसौर क्षेत्र के गांव भालत का 42 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में भी 4 लोग 31 वर्षीय व्यक्ति, 83 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय महिला और एक अन्य महिला संक्रमित पाई गई है।

आरटी-पीसीआर टैस्ट में ये आए पॉजिटिव

वहीं आरटी-पीसीआर टैस्ट में नादौन के 9 लोग 33 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला, 7 वर्षीय बच्चा, 10 वर्षीय बच्चा, 43 वर्षीय महिला, 4 वर्षीय बच्ची, 11 वर्षीय लडक़ी और 31 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकले हैं। हमीरपुर के वार्ड नंबर-1 कृष्णानगर की 50 वर्षीय महिला और 18 वर्षीय युवती, वार्ड नंबर-1 के ही 52 वर्षीय व्यक्ति, सुधियाल क्षेत्र के गांव अंबी का 45 वर्षीय व्यक्ति, रंगस क्षेत्र के गांव जंडली राजपूतां के 69 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, बणी की 17 वर्षीय लड़की और गांव टिक्कर ब्राह्मणा के 15 वर्षीय लड़के की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

धार्मिक यात्रा से लौटे 80 लोगों में से अब तक 38 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

गया, मथुरा व हरिद्वार सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर 2 बसों में करीब 80-90 लोग 14 मार्च को घूमने गए हुए थे। ये सभी लोग धार्मिक यात्रा में ऑनलाइन बुंकिंग के द्वारा एक एजैंट के माध्यम से गए थे। इनमें अणु से लेकर टौणीदेवी तहसील के अंतर्गत लोग शामिल थे। वहीं ये लोग 23 मार्च को धार्मिक यात्रा करके घर लौटे और इनके कोरोना टैस्ट हुए, जिनमें से अब तक 38 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं अन्य लोगों के टैस्ट भोरंज ब्लॉक में हो रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट कल आएगी। यानि धार्मिक यात्रा पर गई बसें कहीं कोरोना विस्फोट लेकर तो नहीं लौटी हैं। ऐसा मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। जो लोग धार्मिक यात्रा के बाद पॉजिटिव आए हैं उनमें बगवाड़ा, कोहलवी, बसन्तपुर, संगरोह, अणु सहित अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। धार्मिक यात्रा के दौरान ये सभी 210 दिनों तक इकट्ठा रहे तथा गया, मथुरा और हरिद्वार सहित अन्य धार्मिक जगहों पर घूमे हैं। टौणीदेवी अस्पताल के बीएमओ डॉ. अरविंद कौंडल का कहना है कि धार्मिक यात्रा से लौटे कुछ लोगों के रैपिड टैस्ट टौणीदेवी अस्पताल में हुए, जिनमें से अब तक 38 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं बाकि लोग भोरंज ब्लॉक में आते हैं, उनके टैस्ट वहां हो रहे हैं। जिनकी रिपोर्ट कल आएगी।

Content Writer

Vijay