ऊना में SIU स्टाफ के 4 पुलिस कर्मियों सहित 38 लोग कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2020 - 08:32 PM (IST)

ऊना (विशाल): ऊना जिला में रविवार को 38 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 223 सैंपल्स में 38 पॉजिटिव, 184 नैगेटिव जबकि 1 सैंपल रिजैक्ट हुआ है। वहीं 10 फॉलोअप सैंपल्स में से 2 पॉजिटिव, 6 नैगेटिव और 2 सैंपल रिजैक्ट हुए हैं। आज पॉजिटिव पाए गए लोगों में ऊना के संतोषगढ़ का 55 वर्षीय व्यक्ति शामिल है, जिसकी मौत के बाद लिए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

वहीं ऊना पुलिस के एसआईयू स्टाफ के 32, 32, 35 और 42 वर्षीय पुलिस जवान डयूटी के दौरान संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए हैं। आईआरबी बनगढ़ का एक 28 वर्षीय पुलिस जवान संक्रमित पाया गया है। ऊना के अप्पर कोटला कलां का 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। ऊना के बडेहर का 38 वर्षीय पुलिस जवान संक्रमित पाया गया है। जिला सिरमौर का रहने वाला 27 वर्षीय पुलिस जवान भी कोरोना की चपेट में आया है।

इसी तरह ऊना के बदोली का अहमदाबाद से लौटा 33 वर्षीय युवक, झलेड़ा के 19 वर्षीय युवक सहित 2 लोग, रक्कड़ कालोनी का 62 वर्षीय वृद्ध, देहलां की 26 वर्षीय महिला, संतोषगढ़ में एक परिवार के 3 सदस्य और एक मां-बेटा, अजौली का 28 वर्षीय युवक, मलाहत की 29 वर्षीय महिला, प्रेम नगर की 29 वर्षीय युवती, नंगड़ा का 40 वर्षीय व्यक्ति, रायपुर सहोड़ा का 36 वर्षीय युवक, बरनोह का 38 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

उधर, पीएनबी बैंक गगरेट में तैनात 29 वर्षीय कर्मी, गगरेट के मावा सिंधिया का 50 वर्षीय व्यक्ति, गगरेट ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर-3 के 35 और 32 वर्षीय भाई-बहन कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। गगरेट के ऑयल का 32 वर्षीय युवक, अंबोटा की 23 वर्षीय युवती, कलोह का 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुआ है।

इसके अलावा जिला कांगड़ा के ज्वाली का 37 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। समूरकलां की 62, 37 और 32 वर्षीय महिलाएं और 9 वर्षीय बालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऊना बसोली रोड पर रहने वाला 14 वर्षीय बालक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिला में अब संक्रमितों की कुल संख्या 841 हो गई है जिसमें से 471 रिकवर और 362 एक्टिव केस हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News