हिमाचल में 3760 कोरोना मरीज हुए ठीक, 3330 नए मामले, 62 लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, May 17, 2021 - 11:52 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश में दिन-रात महामारी के बीच दूसरों की सेवा में जुटे कोरोना वारियर्स पर कोरोना अब भारी पडऩे लगा है। सोमवार को आईजीएमसी में कोरोना संक्रमित होने के बाद एक स्टाफ नर्स की मौत हो गई है। हालांकि नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नैगेटिव हो गई थी लेकिन नर्स पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई थी, जिसके चलते उसका उपचार जनरल आईसीयू वार्ड में चल रहा था। प्रदेश में सोमवार को कोरोना से कुल 62 लोगों की मौत हुई है। जिलों के हिसाब के बात करें तो सोमवार को चम्बा में 1, कांगड़ा में 25, कुल्लू में 2, शिमला में 8, मंडी में 5, सिरमौर में 7, सोलन में 10 व ऊना जिले में 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं पूरे प्रदेश में एक दिन के अंदर 3760 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।

कोरोना से इन लोगों की गई जान

कोरोना से कांगड़ा जिले में चकोल बैजनाथ की 56 वर्षीय महिला, टीपा मैक्लोडगंज की 83 वर्षीय महिला, बलेड़ धर्मशाला के 45 वर्षीय व्यक्ति, नटेहड़ के 75 वर्षीय व्यक्ति, शमीरपुर के 37 वर्षीय व्यक्ति, गरला फतेहपुर के 80 वर्षीय व्यक्ति, नटेहड़ के 72 वर्षीय व्यक्ति, सियूं शाहपुर के 50 वर्षीय व्यक्ति, ज्वाली की 70 वर्षीय महिला, बैदी की 69 वर्षीय महिला, धुंधली ऊना की 44 वर्षीय महिला, दुगोली की 54 वर्षीय महिला, सुलह पालमपुर की 48 वर्षीय महिला, जैंद की 40 वर्षीय महिला, खैरा की 60 वर्षीय महिला, जवाहर नगर धर्मशाला के 42 वर्षीय व्यक्ति, नलसूहा देहरा की 55 वर्षीय महिला, पदेर नगरोटा की 52 वर्षीय महिला, टंग नरवाणा के 57 वर्षीय व्यक्ति, लंज के 57 वर्षीय व्यक्ति, मुहल के 72 वर्षीय व्यक्ति, गरगां नूरपुर के 43 वर्षीय व्यक्ति, बयाल पंचरुखी के 75 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी की 83 वर्षीय महिला व लोहारड़ी के 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

सोलन में सोलन निवासी 84 वर्षीय महिला, 61 वर्षीय व्यक्ति व 53 वर्षीय व्यक्ति, नालागढ़ की 47 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय व्यक्ति व 46 वर्षीय महिला, बद्दी का 80 वर्षीय व्यक्ति, कोटी का 72 वर्षीय व्यक्ति, कसौली की 54 वर्षीय महिला व सिरमौर के 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। शिमला में लोअर बाजार के 61 वर्षीय व्यक्ति, जाठियादेवी की 61 वर्षीय महिला, टुटू के 40 वर्षीय व्यक्ति, झियोल हमीरपुर के 50 वर्षीय व्यक्ति, संजौली के 43 वर्षीय व्यक्ति, रिड़का टूटीकंडी की 45 वर्षीय महिला, झालटा के 62 वर्षीय व्यक्ति व किन्नौर के 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। सिरमौर जिले में पांवटा साहिब के किशनपुरा की 54 वर्षीय महिला, रामपुर माजरी के 75 वर्षीय व्यक्ति, पांवटा साहिब के 72 वर्षीय व्यक्ति, माजरा की 78 वर्षीय महिला, कालाअंब के रामपुर क्षेत्र के 70 वर्षीय व्यक्ति, पांवटा साहिब के बातापुल की 50 वर्षीय महिला व 78 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल के करनेड गांव का 70 वर्षीय व्यक्ति, टौणी देवी क्षेत्र के दामी गांव की 39 वर्षीय व चौकी जाम्बला की 66 वर्षीय की महिला, कंदरौर बिलासपुर के 35 वर्षीय व्यक्ति व मंडी जिले के सिध्याणी क्षेत्र के 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। कुल्लू में ज्वाणी रोपा के 35 वर्षीय व्यक्ति व रोपा के 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। चम्बा में किहार ब्लॉक के धुत्ता गांव की 75 वर्षीय महिला की मौत हुई है। ऊना जिले में 4 लोगों की मौत हुई है, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

राज्यपाल की पत्नी सहित 3330 नए संक्रमित

प्रदेश में राज्यपाल की पत्नी सहित कोरोना के 3330 नए मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर से 242, चम्बा के 200, हमीरपुर के 203, कांगड़ा के 1241, किन्नौर के 49, कुल्लू के 99, लाहौल-स्पीति के 24, मंडी 429, शिमला के 300, सिरमौर के 283, सोलन के 79 और ऊना से 181 पॉजिटिव मामले आए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों का आंकड़ा 36,633 है।

प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के 19,810 लोगों को लगे टीके

प्रदेश में सोमवार को 18 से 44 आयु वर्ग के 19810 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए हैं। पहले दिन ही लोगों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News