374 सैहब कर्मी काम पर लौटे, 72 पर गिर सकती है गाज

Wednesday, May 09, 2018 - 09:26 AM (IST)

शिमला: सैहब सोसायटी कर्मचारी मंगलवार को वापस काम पर लौट आए हैं और अधिकतर वार्डों में सैहब कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्‍शन के तहत कूड़ा उठाना शुरू कर दिया है। लेकिन कई जगहों पर घरों से कूड़ा नहीं उठ पाया हैं। सैहब सोसायटी के 374 कर्मचारी वापस लौट आए हैं जबकि 72 कर्मचारी ऐसे हैं जो काम पर नहीं लौटे। ऐसे में नगर निगम प्रशासन इनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाएगा। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक यदि एक या दो दिनों में ये कर्मचारी वापस काम पर नहीं लौटते हैं तो इन पर गाज गिरना तय है। निगम उनकी सेवाएं समाप्त कर टर्मिनेट कर देगा। सैहब सोसायटी अध्यक्ष जसवंत का कहना है कि कुछेक कर्मचारी काम पर नहीं लौटे हैं। हड़ताल के दौरान ये लोग अपने गांव चले गए थे, ऐसे में एक-दो दिनों में ये लोग जल्द काम पर वापस आ जाएंगे, वहीं उनको शहर में सैहब कर्मचारियों ने जगह-जगह पड़ी गंदगी को हटाने का काम शुरू कर दिया है। 


कई जगहों पर नहीं गारबेज कलैक्टर, नहीं उठा कूड़ा
जाखू, यू.एस. क्लब, संजौली व नाभा सहित कई क्षेत्रों में गारबेज कलैक्टर कूड़ा उठाने नहीं पहुंचे हैं जिससे आम जनता को स्वयं ही गारबेज कलैक्शन सैंटर तक कूड़ा उठाकर लाना पड़ा। वार्डों में पिछले 7 दिनों से डोर-टू-डोर योजना बंद पड़ी हुई थी। अब हड़ताल खत्म होने के बाद भी कई जगहों पर गारबेज कलैक्टर नहीं आने से परेशानी उठानी पड़ी है। 

Ekta