ऊना में 2 पुलिस कर्मियों व स्टाफ नर्स सहित कोरोना के 33 नए मरीज

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2020 - 08:40 PM (IST)

ऊना (विशाल): ऊना जिला में बुधवार को कोरोना के 33 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की 60 पैंडिंग रिपोर्ट्स में 33 पॉजिटिव और 26 नैगेटिव जबकि 1 फॉलोअप पॉजिटिव आया है। इनमें पुलिस लाइन झलेड़ा का 30 वर्षीय जवान, वनगढ़ ऊना से 56 वर्षीय एएसआई, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की 37 वर्षीय स्टाफ नर्स, ऊना शहर के वार्ड नंबर-1 में 29 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर-10 में 35 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर-8 में 55 वर्षीय व्यक्ति और 38, 19 व 21 वर्षीय महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

वहीं वार्ड नंबर-2 में एक की परिवार के 62 वर्षीय व्यक्ति, 26 वर्षीय महिला व 3 वर्ष का बालक, वार्ड नंबर-4 भडोलियां खुर्द में 99 वर्षीय वृद्ध व 26 वर्षीय युवती, पुलवाला बाजार ऊना में 45 वर्षीय महिला, दिल्ली से लौटा अम्ब के चक्क का 28 वर्षीय युवक, ऊना के बसाल की 47 वर्षीय महिला, चड़तगढ़ में 44 वर्षीय महिला व 12 वर्षीय किशोर, पनोह गांव में एक ही परिवार के 2 व्यक्ति (82 व 50 वर्ष) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा ऊना के समूर में 65 वर्षीय वृद्ध, मैहतपुर में 25 वर्षीय युवती और बसदेहड़ा में 4 मामले (3, 78, 74 व 22 वर्ष), ऊना के डंगेहड़ा का 38 वर्षीय युवक, बंगाणा के रायपुर मैदान से 29 वर्षीय युवक, ऊना कोटला कलां की 55 वर्षीय महिला, रायपुर सहोड़ा का 48 वर्षीय व्यक्ति, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 45 वर्षीय महिला व 27 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिला में अब संक्रमितों की कुल संख्या 967 हो गई है, जिसमें से 539 रिकवर और 419 एक्टिव केस हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News