सिरमौर में कांग्रेस अध्यक्ष व उनकी पत्नी और बेटे सहित 33 लोग कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2020 - 09:28 PM (IST)

नाहन (सतीश): सिरमौर जिला में मंगलवार को कोरोना के 33 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर अजय बहादुर सिंह, उनकी पत्नी एवं बेटे का कोरोना टैस्ट भी पॉजिटिव निकला है। जानकारी के अनुसार अजय बहादुर सिंह के परिवार के सदस्यों ने सुबह कोरोना के कुछ लक्षण दिखाई देने पर अपना टैस्ट करवाया था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान वे अपने घर में ही आइसोलेट रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके संपर्क में आने वाले लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

जिला में ये लोग आए पॉजिटिव

चकरेड़ा नाहन की 58 वर्षीय महिला, जलापड़ी नाहन से 64 वर्षीय पुरुष, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस नाहन से 32 वर्षीय पुरुष, जोगीवाली बाग नाहन से 46 वर्षीय पुरुष, सुंदरबाग कालोनी नाहन से 34 वर्षीय महिला, कालाअंब की 22 वर्षीय महिला, बद्रीपुर पांवटा साहिब से 41 वर्षीय पुरुष, मलियों माजरा से 22 वर्षीय पुरुष, 23 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय महिला और 56 वर्षीय पुरुष, रंजोर पैलेस नाहन से 71 वर्षीय पुरुष, 21 वर्षीय पुरुष और 45 वर्षीय महिला, बाटापुल जॉन डीयर ट्रैक्टर कंपनी से 30 वर्षीय पुरुष, 67 वर्षीय पुरुष और 56 वर्षीय महिला, जगतपुर माजरा से 42 वर्षीय महिला और 16 वर्षीय युवती, माजरा से 4 वर्षीय बच्ची और 40 वर्षीय महिला, नयागांव माजरा से 30 व 60 वर्षीय पुरुष, लावली संगड़ाह से 37 वर्षीय महिला और 18 वर्षीय पुरुष शामिल, पथरौटी पच्छाद से 24 वर्षीय पुरुष, संगड़ाह से 3 वर्षीय बच्ची व 15 वर्षीय लड़का, वार्ड नंबर-3 बद्रीपुर की 72 वर्षीय महिला, अनाज मंडी शमशेरपुर के पास से 75 वर्षीय पुरुष, रानीताल नाहन के पास से 30 वर्षीय पुरुष और डॉ. वाईएसपीजीएमसी नाहन से एक डॉक्टर की 14 वर्षीय बेटी शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News