32 वर्षीय महिला ने किया सुसाइड, 3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Tuesday, Sep 04, 2018 - 02:23 PM (IST)

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): पांवटा साहिब में एक महिला द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। जहां मंगलवार सुबह सपना नामक 32 वर्षीय महिला ने जहर खा लिया। जिस कारण उसकी तबीयत खराब होने लगी। उसके परिवार वालों ने उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला का शव पोस्टमार्टम कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। वह अब मामले की छानबीन में जुटी हई है। मृतक महिला अपने पीछे 3 मासूम बच्चों को छोड़ गई है। महिला का पति अपाहिज बताया जा रहा है। 

Ekta