ऊना थाना प्रभारी की पत्नी व जनकौर के प्रधान सहित 31 लोग पॉजिटिव

Sunday, Sep 20, 2020 - 07:13 PM (IST)

ऊना (सुरेंद्र): शनिवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 230 सैंपलों में 19 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में 12 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। आरटीपीसीआर में जांचे सैंपलों में पॉजिटिव पाए गए 19 लोगों में ग्राम पंचायत जनकौर का 56 वर्षीय प्रधान भी शमिल है। वहीं सदर थाना ऊना के प्रभारी की 32 वर्षीय पत्नी संक्रमित पाई गई है।

इसके अलावा उपमंडल ऊना के ग्राम पंचायत नंगड़ा में एक ही परिवार से 4 लोग, जिनमें 48 वर्षीयव्यक्ति (बतौर कानूनगो कार्यरत), उसकी 47 वर्षीय पत्नी और उनकी 19 व 17 वर्षीय बेटियां, रायपुर सहोड़ा का 55 वर्षीय व्यक्ति, खानपुर में 33 वर्षीय व्यक्ति, संतोषगढ़ के वार्ड नंबर-3 में 32 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 32 वर्षीय पत्नी, संतोषगढ़ से ही 22 वर्षीय युवकए डंगोली से 20 वर्षीय युवक, ग्राम पंचायत पनोह में 45 वर्षीय व्यक्ति, ऊना शहर के वार्ड नंबर-4 से 33 वर्षीय व्यक्ति, अंब के भैरा में 30 वर्षीय व्यक्ति, एचडीएफसी बैंक गगरेट में कार्यरत 39 वर्षीय व्यक्ति, छत्तीसगढ़ से आई गगरेट के मवा कहोलां में भट्टे में कार्यरत 28 वर्षीय महिला, हरोली के गोंदपुर बुल्ला से 40 वर्षीय महिला व बंगाणा के बडूहा से 42 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है।

शनिवार को रैपिड एंटीजन पर 73 सैंपलों की जांच हुई जिनमें से 12 पॉजिटिव और 61 सैंपल नैगेटिव पाए गए हैं। अम्ब में 85 वर्षीय महिला और 63 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। हरोली उपमंडल के बढेड़ा की 54 वर्षीय महिला और टाहलीवाल का 40 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए। बंगाणा उपमंडल के सतरुखा हटली का 57 वर्षीय व्यक्ति और सासन तनोह का 63 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ का 34 वर्षीय युवक, नंगल सलांगड़ी के 52 और 21 वर्षीय पुरुष, प्रेम नगर की 48 और 44 वर्षीय महिलाएं और जलग्रां टब्बा की 27 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 1107 हो गई है जबकि 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Vijay