हमीरपुर में पुलिस बटालियन के 2 जवानों सहित 31 लोग कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Wednesday, Dec 09, 2020 - 07:04 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): हमीरपुर जिला में बुधवार को 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पुलिस बटालियन जंगलबैरी के 2 जवान भी शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में 8 और रैपिड एंटीजन टैस्ट में 23 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में ताल क्षेत्र के गांव बुमाना का 31 वर्षीय व्यक्ति, गलोड़ क्षेत्र के गांव झरमानी का 25 वर्षीय युवक, नादौन की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गांव मैहरे की 30 वर्षीय महिला, इसी गांव का 39 वर्षीय व्यक्ति, बणी क्षेत्र के गांव गनोह का 25 वर्षीय युवक और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 54 वर्षीय व्यक्ति तथा 62 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है।

रैपिड एंटीजन टैस्ट में पॉजीटिव पाए गए लोगों में भरेड़ी क्षेत्र के गांव सासन का 51 वर्षीय व्यक्ति, करौर क्षेत्र के गांव खुथड़ी की 28 वर्षीय महिला, अधवानी क्षेत्र के गांव धनोट का 59 वर्षीय व्यक्ति, नादौन के चौड़ू क्षेत्र के गांव त्रेटी की 40 वर्षीय महिला, बड़ू का 72 वर्षीय व्यक्ति, बजूरी क्षेत्र के गांव लोहारड़ा का 32 वर्षीय व्यक्ति, इसी गांव की 30 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर-5 हमीरपुर की 55 वर्षीय महिला, बजूरी क्षेत्र के गांव घिरथेरी का 40 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर-8 हमीरपुर का 30 वर्षीय व्यक्ति, गांव डिडवीं टिक्कर का 50 वर्षीय व्यक्ति, चमनेड क्षेत्र के गांव ब्ल्यूट का 50 वर्षीय व्यक्ति, जंगलबैरी में कार्यरत 23-23 वर्षीय 2 युवक, हमीरपुर में कार्यरत 54 वर्षीय व्यक्ति और 51 वर्षीय महिला, बटराण क्षेत्र के गांव साई की 57 वर्षीय महिला और गलोड़ क्षेत्र के गांव बल्ह नारा का 30 वर्षीय युवक शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 38 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय व्यक्ति, 64 वर्षीय महिला और एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। एक 50 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News