हमीरपुर में 30 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Thursday, Nov 19, 2020 - 12:26 AM (IST)

हमीरपुर (अनिल): जिला में बुधवार को 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें आरटी पीसीआर टैस्ट में 24 व रैपिड एंटीजन टैस्ट में 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी पीसीआर टैस्ट में पॉजिटिव पाए गए लोगों में 8 लोग नादौन के हैं। इनमें 39 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय लड़का, 10 वर्षीय लड़का, 33 वर्षीय महिला, 2 वर्षीय बच्ची, 10 वर्षीय लड़का, 16 वर्षीय लड़की और 60 वर्षीय महिला शामिल है।

वहीं गांव बड़ू की 62 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय लड़की और 5 वर्षीय बच्चा, बड़सर उपमंडल के गांव मकटेरी का 34 वर्षीय व्यक्ति, गांव नारा का 52 वर्षीय व्यक्ति, बड़ाग्रां का 36 वर्षीय व्यक्ति, गांव बणी का 33 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के वार्ड नं.-5 का 36 वर्षीय व्यक्ति, गांव बठेर का 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव बुहार डाकघर टीहरा की 70 वर्षीय महिला, गांव बेला का 21 वर्षीय युवक, गांव जैन की 27 वर्षीय महिला और तहसील हमीरपुर के गांव अमनेड का 22 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। इनके अलावा हमीरपुर में कार्यरत 38 वर्षीय व्यक्ति और 56 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एक 45 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है।

रैपिड एंटीजन टैस्ट में पॉजिटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर के वार्ड नंबर-1 का 48 वर्षीय व्यक्ति, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी की 41 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर-5 बृजनगर की 42 वर्षीय महिला और वार्ड नंबर-7 नया नगर का 44 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 47 वर्षीय और 48 वर्षीय दो महिलाएं पॉजिटिव पाई गई हैं।

Vijay