3 करोड़ के आंकड़े को छूने लगी दशहरा ग्राऊंड की कमाई

Monday, Oct 08, 2018 - 03:17 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए प्लाट आबंटन के दम पर कुल्लू प्रशासन ने अब तक अढ़ाई करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर ली है। अब यह कमाई 3 करोड़ के आंकड़े को छूने लगी है। अभी 12 अक्तूबर तक प्लाट आबंटन का कार्य चलता रहेगा। प्रशासन ने अनुमान लगाया है कि कमाई 7 करोड़ रुपए के करीब पहुंच सकती है। 

इसके अलावा प्रशासन आयोजन और स्टार कलाकारों पर भी धन खर्च करेगा। प्लाट आबंटन का कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है। कुल्लू के एस.डी.एम. डा. अमित गुलेरिया ने कहा कि अभी तक प्लाट आबंटन से अढ़ाई से 3 करोड़ रुपए के बीच की कमाई प्रशासन को हुई है। 12 अक्तूबर तक प्लाट आबंटन का कार्य चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्लाट आबंटन से प्रशासन के पास 7 करोड़ रुपए तक राशि एकत्रित होने का अनुमान है। 
 

Ekta