पानी की टंकी में डूबने से 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

Monday, Mar 04, 2019 - 12:49 PM (IST)

हमीरपुर: हमीरपुर में पानी की टंकी में एक 3 साल के मासूम की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना रविवार देर रात को हुई। मृतक बच्चे के माता-पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जो भोरंज के अवाहदेवी में किराए पर रह रहे थे। हीं मृतक बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि रविवार देर शाम वह अपने किचन में खाना बना रही थी तो अचानक उसका बेटा गायब हो गया। जब उसने बेटे को पड़ोस और खेतों में तलाश किया तो उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। देर रात 9 बजे के करीब मासूम का शव आंगन में ही बनी एक टंकी में मिला। इसके बाद अवाहदेवी चौकी पुलिस को सूचित किया गया।






 

Ekta