डेंगू की चपेट में आया 3 साल का मासूम, आई.जी.एम.सी. में भर्ती

Saturday, Oct 06, 2018 - 09:02 PM (IST)

शिमला: बिलासपुर के बाद अब शिमला जिला में भी डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। आई.जी.एम.सी. में 3 वर्षीय बच्चे को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। यह बच्चा कुमारसैन का रहने वाला है। आई.जी.एम.सी. में बच्चे का उपचार जारी है। डेंगू का मामला सामने आने सेलोगों में हड़कंप मच गया है। वर्तमान वर्ष में डेंगू का यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी 2 लोग डेंगू की चपेट में आए थे। प्रदेश में जगह-जगह पर फैल रहे डेंगू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय निकायों से अपील की है कि किसी भी स्थान पर पानी एकत्र न होने दें, क्योंकि 4-5 दिनों तक एक जगह पर ठहरा साफ  जल भी डेंगू के मच्छर के पैदा होने का कारण बन सकता है।

Vijay