बस में सवार महिला के गले से खींची चेन, 3 महिलाएं काबू

Saturday, Jul 31, 2021 - 11:50 PM (IST)

चामुंडा (ब्यूरो): डाढ में शनिवार सुबह महिला के गले से चेन खींचते 3 महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गीता देवी पत्नी शरण दास निवासी शाहपुर अपने सगे-संबंधियों के साथ अरसे में शामिल होने के लिए जिया जा रही थी। डाढ में बस में चढ़ते समय 3 महिलाएं भी उनके साथ चढ़ गईं और उनमें से एक महिला ने गीता देवी की चेन काट ली परन्तु गीता देवी ने उसे ऐसा करते देख लिया और रंगे हाथों ही उस महिला को पकड़कर शोर मचा दिया।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने तीनों को बस से नीचे उतारा और चामुंडा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एएसआई प्रमोद व संजय सूरी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस बाबत पालमपुर पुलिस को सूचित किया गया। वहां से एएसआई चमन लाल, महिला पुलिस ज्योति व सिपाही मधुसुधन ने मौके वारदात पर पहुंचकर तीनों महिलाओं को अपने साथ ले गई। वहीं इस बारे में गीता देवी ने किसी भी तरह से केस दर्ज करवाने से मना कर दिया।

Content Writer

Vijay