देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित ठाकुर सहित 3 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 04:44 PM (IST)

शिमला (योगराज): शिमला में बीते रोज हुए देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने और अन्य धाराओं के तहत क्षत्रिय संगठन के 3 लोगों को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। क्षत्रिय संगठन के रुमित ठाकुर, मदन ठाकुर और दीपक चौहान के खिलाफ पुलिस ने बालूगंज थाना में एफआईआर की है। इसमें हत्या के प्रयास की धारा 307 भी लगाई गई है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने शिमला-कालका हाईवे पर तारादेवी में पुलिस पर पथराव किया था, जिसमें एएसपी समेत कई जवान चोटिल हुए। इस पर बालूगंज पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 341, 353, 332, 307 और 147, 148, 149, 341, 188 आईपीसी और 3 के तहत 2 मामले दर्ज किए हैं। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने का मामला भी बनाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी तामझाम को ध्वस्त कर दिया था। धारा-144 लागू होने के बावजूद शहर में प्रदर्शन के दौरान 5 घंटे अराजकता जैसा माहौल रहा, जिसके चलते क्षत्रिय संगठन के लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News