हिमाचल में फिर बदले 3 अधिकारी, 4 HAS के तबादला आदेश संशोधित

Tuesday, Jan 23, 2018 - 08:54 PM (IST)

शिमला: राज्य सरकार की तरफ से जल्दबाजी में किए जा रहे अधिकारियों के तबादला आदेशों में संशोधन का क्रम जारी है। इसके तहत जहां 4 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादला आदेशों को संशोधित किया गया है, वहीं 3 अधिकारी फिर से बदल दिए गए हैं। इस तरह अब तक करीब डेढ़ दर्जन अधिकारियों के तबादला आदेश संशोधित किए गए हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से मंगलवार को जारी एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादला आदेशों में जिला पर्यटन अधिकारी चम्बा तबदील की गई डा. मधु चौधरी को अब जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा लगाया गया है। एस.डी.एम. पांवटा साहिब हरि सिंह राणा को एस.डी.एम. धर्मपुर लगाया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग के सचिव पद पर तबदील किए गए टशी संडूप को एम.डी. जोगिंद्रा सैंट्रल को-आप्रेटिव बैंक लिमिटेड सोलन और एम.डी. जोगिंद्रा सैंट्रल को-आप्रेटिव बैंक लिमिटेड सोलन लायक राम वर्मा को एस.डी.एम. पांवटा साहिब लगाया है।

सुरजीत सिंह को चुनाव आयोग के सचिव पद पर तैनाती 
एस.डी.एम. धर्मपुर तबदील किए गए सुरजीत सिंह को अब हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग के सचिव पद पर तैनाती दी गई है। प्रोजैक्ट डायरैक्टर आई.टी.डी.पी. रिकांगपिओ कुलदीप सिंह पटियाल का ए.डी.एम. पूह के लिए किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है। एस.डी.एम. उदयपुर के लिए तबदील किए गए मोहन सिंह सैनी अब ए.डी.एम. पूह का दायित्व संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की तरफ से बार-बार अधिकारियों को तबदील करने और इसमें संशोधन किए जाने पर विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने भी सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी सरकार की तरफ से बड़ी संख्या में अधिकारियों को तबदील किए जाने पर आपत्ति जताई है।