पांवटा साहिब में सामने आए डेंगू के 3 नए मामले, मचा हड़कंप

Saturday, Oct 06, 2018 - 03:23 PM (IST)

पांवटा साहिब: सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 3 नए मामले डेंगू के आए हैं। तीनों रोगी अस्पताल में भर्ती हैं जिनका उपचार चल रहा है। इससे पहले एक निजी अस्पताल में भी डेंगू के 7 मामले सामने आए थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 3 लोगों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने तीनों का डेंगू का टैस्ट करवाया जोकि पॉजीटिव आया। इसमें सीता राम पुत्र पनीराम निवासी बालीकोटी, सुरेंद्र सिंह पुत्र भगवान सिंह पांवटा साहिब व ओम प्रकाश निवासी कोटगा पोका शामिल है। जिला चिकित्सा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में 3 मामले डेंगू के सामने आए हैं। तीनों रोगी अस्पताल में भर्ती हैं जिनका उपचार चल रहा है।

Vijay