ऊना में कोरोना से 3 और मरीजों की मौत, 77 नए पॉजिटिव मामले आए

punjabkesari.in Thursday, Apr 15, 2021 - 08:41 PM (IST)

ऊना (विशाल): जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, वहीं मृतकों के आंकड़े की रफ्तार भी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को हुए आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट में 38 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें गगरेट क्षेत्र के एक निजी उद्योग के 9 कर्मी भी शामिल हैं। वीरवार को हुए रैपिड एंटीजन टैस्टों की रिपोर्ट में 39 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं मरने वालों का आंकड़ा 86 पहुंच गया है। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने नए मरीजों के इलाज को लेकर टीम को निर्देश जारी कर दिए हैं।

जिला में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें रैंसरी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध को 9 अप्रैल को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां कोविड टैस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद उन्हें हरोली शिफ्ट किया गया और हरोली से टांडा लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। सलोह निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की भी मौत हुई है। उन्हें 13 अप्रैल को ऊना अस्पताल लाया गया, जहां वह पॉजिटिव पाए गए। यहां से उन्हें हरोली कोविड अस्पताल शिफ्ट किया गया जहां उनकी मौत हो गई। दौलतपुर चौक से 79 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई है। उन्हें 4 अप्रैल को पॉजिटिव पाया गया था और हरोली शिफ्ट किया गया था। जहां से उनकी हालत गंभीर देखकर टांडा रैफर कर दिया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

मंगलवार को आरटी-पीसीआर में पॉजिटिव आए 38 लोगों में गगरेट के एक निजी उद्योग के 32, 37, 38, 40, 44, 45, 47, 51, 54 वर्षीय 9 पुरुष कर्मियों सहित टकारला मोड़ के 26 व 29 वर्षीय 2 दुकानदार, कैहलवीं से 37 वर्षीय महिला, दौबड़ से 59 वर्षीय पुरुष और 65 वर्षीय महिला, चरूरू से 46 वर्षीय पुरुष, गगरेट के वार्ड नंबर-1 से 56 वर्षीय महिला, अम्बोआ के वार्ड नंबर-3 से 54 वर्षीय महिला, दियोली के वार्ड नंबर-3 से 23 वर्षीय पुरुष, पंगलु पोलियां पुरोहितां से 34 वर्षीय महिला व 11 वर्षीय बच्चा, अम्ब से 14 वर्षीय किशोर, कोहडरा से 60 वर्षीय पुरुष, खड्ड से 45 वर्षीय पुरुष, बडैहर से 55 वर्षीय पुरुष, सासण वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से 24 वर्षीय महिला, चलेट से 28 वर्षीय पुरुष, हीरानगर से 52 वर्षीय पुरुष, 23 वर्षीय युवक, गौंदपुर जयचंद से 55 वर्षीय पुरुष, अम्ब से 33 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय पुरुष, अम्बोटा से 40 वर्षीय पुरुष, कोहाडछन्न से 34 वर्षीय महिला, लंडेर लडयां 23 वर्षीय महिला, डोहगी कालेज से 46 वर्षीय व्यक्ति, आदर्श नगर अम्ब से 12 वर्षीय बच्ची पॉजिटिव पाए गए हैं।

वीरवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट में पॉजिटिव पाए गए लोगों में धर्मपुर के वार्ड नंबर-7 से 34 व 35 वर्षीय 2 पुरुष, खानपुर से 78 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 9 ऊना से 88 वर्षीय महिला, शिवज्योत एन्क्लेव से 39 वर्षीय पुरुष, रायपुर मैदान से 31 वर्षीय पुरुष, नैहरियां से 35 वर्षीय पुरुष, पंजोआ खुर्द से 58 वर्षीय पुरुष व 30 वर्षीय महिला, अम्ब से 36, 27-27, 45 वर्षीय 4 पुरुष, परागपुर से 32 वर्षीय महिला, कुठेडा से 32 वर्षीय महिला, चक्कसराय से 32 वर्षीय पुरुष, रायपुर जसवां से 29 वर्षीय पुरुष, संतोषगढ़ से 25, 42 व 45 वर्षीय 3 पुरुष, शिवालिक कालोनी से 14 वर्षीय किशोर, गगरेट से 42 वर्षीय पुरुष, 39 व 74 वर्षीय 2 महिलाएं, पनोह से 34 वर्षीरू पुरुष, सिंगा से 30 वर्षीय पुरुष, आलमपुर से 28 वर्षीय पुरुष, हमीरपुर से 28 वर्षीय पुरुष, चलोला से 46 वर्षीय महिला, औद्यौगिक क्षेत्र मैहतपुर से 59 वर्षीय पुरुष व 56 वर्षीय महिला, रक्कड कालोनी से 25 वर्षीय पुरुष, रायपुर सहोड़ां से 28 वर्षीय पुरुष, घालूवाल से 45 वर्षीय पुरुष, गौंदपुर बनेहड़ा से 30 वर्षीय पुरुष, मैहतपुर से 27 वर्षीय पुरुष, ऊना से 64 वर्षीय पुरुष, बहेड़ी से 16 वर्षीय किशोर शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News