कांगड़ा में कोरोना से आज फिर 3 की मौत, डीसी की पत्नी सहित 49 और लोग पॉजिटिव

Tuesday, Sep 15, 2020 - 08:15 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में कोरोना से मंगलवार को एक और मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गांव घार भटियात की 65 वर्षीय महिला को बुखार के चलते गत दिवस नूरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसका कोरोना का सैंपल लिया गया था। इसके बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। उक्त महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार सुबह टांडा मेेडिकल कॉलेज में सुजानपुर के 53 वर्षीय व्यक्ति व ऊना के 71 वर्षीय व्यक्ति कोरोना के चलते दम तोड़ चुके हैं। बता दें कि बीते कल भी जिला में कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं जिला में मंगलवार को 49 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें डीसी कांगड़ा की पत्नी भी शामिल हैं। वहीं टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन डीसी कांगड़ा के स्वास्थ्य में भी सुधार है।

पॉजिटिव पाए गए लोगों में जिला हमीरपुर के सुजानपुर के 53 वर्षीय पुरूष, जिनकी मौत हो चुकी है। जदरांगल धर्मशाला के 59 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर की 65 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां का एक माह का बच्चा, योल कैंट का 26 वर्षीय युवक और 32 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी धर्मशाला से 32 वर्षीय पुरुष व 29 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर-1 कांगड़ा का 44 वर्षीय पुरुष व वार्ड नंबर-5 के 27, 57 व 62 वर्षीय पुरुष और 52 वर्षीय महिला, शाहपुर के 20 व 44 वर्षीय पुरुष और 23 वर्षीय महिला, एसबीआई ऑफिस कांगड़ा का 27 व 37 वर्षीय पुरुष, पुराना कांगड़ा का 36 वर्षीय पुरुष, नंगल चौक डाडासीबा का 37 वर्षीय पुरुष, नरवाणा धर्मशाला का 72 वर्षीय पुरुष, सिद्धपुर धर्मशाला का 63 वर्षीय पुरुष, लदवाड़ा शाहपुर की  62 वर्षीय महिला, पैड़ कांगड़ा का 27 वर्षीय पुरुष, पुहाड़ा शाहपुर का 48 वर्षीय पुरुष, गोरड़ा शाहपुर का 40 वर्षीय पुरुष, बीएसएफ भोई के 30, 37, 38, 47 व 49 वर्षीय पुरुष, घुरकड़ी कांगड़ा का 35 वर्षीय पुरुष, किफानी दरीणी का 3 वर्षीय बच्चा,  अप्पर कोतवाली बाजार धर्मशाला की 33 वर्षीय महिला, चरान खड्ड के 27 व 47 वर्षीय पुरुष, तंगरोटी की 10 वर्षीय बच्ची, धलूं नगरोटा बगवां का 40 वर्षीय पुरुष,  मुंदला की 23 वर्षीय महिला, नंदरूल कांगड़ा की 27 वर्षीय महिला, मेन बाजार पपरोला से 32 व 38 वर्षीय पुरुष, खंडा नाल पपरोला का 25 वर्षीय पुरुष, महकाल का 22 वर्षीय पुरुष, एमएच पालमपुर से 30 व 21 वर्षीय पुरुष, नूरपुर के वार्ड नंबर-7 से 60 वर्षीय पुरुष और घार भटियात की 65 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाए गए हैं।

वहीं जिला में आज 7 लोग ठीक भी हुए हैं। इनमें शाहपुर का 28 वर्षीय पुरुष, रजोल का 47 वर्षीय पुरुष, पलाख इंदौरा का 65 वर्षीय पुरुष व 65 वर्षीय महिला, देहरा की 63 वर्षीय महिला, योल कैंट की 65 वर्षीय महिला व राजपुर पालमपरु का 77 वर्षीय पुरुष शामिल है।

Vijay