कांगड़ा में कोरोना से 3 की मौत, 34 नए पॉजिटिव केस

Sunday, Sep 20, 2020 - 11:16 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में रविवार को कोरोना से 3 और लोगों की मौत हुई है। तीनों ही मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कांगड़ा के कोहाला की 65 वर्षीय महिला, जिसे 16 सितम्बर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला टाइप-2 डायबिटीज की मरीज थी तथा अस्पताल में जांच के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थी। इच्छी मस्तपुर की 65 वर्षीय महिला जिसे 19 सितम्बर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यह महिला भी विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थी तथा वह भी जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाई गई थी। उक्त दोनों महिलाओं की मृत्यु रविवार सुबह हो गई। वहीं कोरोना संक्रमित नगरोटा बंगवा के 62 वर्षीय की देर शाम मौत हुई है। उक्त व्यक्ति भी टाइप-2 डायबिटीज व हाइपरटैंशन से ग्रसित था।

इसके अलावा रविवार को जिला में 37 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी सामने आए हैं। इनमें शाहपुर के रैत का 59 वर्षीय व्यक्ति, जयसिंहपुर के रामनगर की 80 वर्षीय महिला व 51 वर्षीय व्यक्ति, मटौर की 39 वर्षीय महिला, ऊना के पुलबाला बाजार की 61 वर्षीय महिला तथा कंदरेहड़ चैतड़ू की 60 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगरोटा बगवां के सुनेहड़ का 20 वर्षीय युवक, डूहक कलां थुरल की 51 वर्षीय महिला, बैजनाथ के दियोल की 26 व 30 वर्षीय महिला, पालमपुर के आईमा का 20 वर्षीय युवक, चंदपुर का 59 वर्षीय व्यक्ति तथा आर्मी अस्पताल में 39 वर्षीय व्यक्ति के साथ 21 अन्य लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं रविवार को 20 मरीजों को विभन्न कोविड केयर सैंटर से डिस्चार्ज भी किया गया है।

Vijay