Big Breaking : COVID-19 के चलते सोलन के BBN में 3 दिन का लॉकडाऊन

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2020 - 08:41 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): सोलन जिला में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन द्वारा बीबीएन में 3 दिन का लॉकडाऊन कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीबीएन में शनिवार रात 12 बजे से मंगलवार सुबह 9 बजे तक लॉकडाऊन रहेगा। हालांकि इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने इस बात की पुष्टि की है। बता दें इससे पहले सिरमौर जिला के नाहन और ददाहू में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 2 दिन का लॉकडाऊन कर दिया गया है जोकि 24 जुलाई रात 9 बजे से 27 जुलाई सुबह 9 बजे तक जारी रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News