सोमवार को कोरोना संक्रमित 3 मरीजों की मृत्यु, 40 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए सामने

Monday, Sep 21, 2020 - 08:21 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में सोमवार को 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है। इनमें कांगड़ा के मटौर का 74 वर्षीय बुजुर्ग जोकि विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त थे तथा उन्हें 19 सितम्बर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इनकी 21 सितम्बर को रात 12 बजकर 45 मिनट पर मौत हो गई। वहीं, टीएमसी में भर्ती ऊना के अंब की 50 वर्षीय महिला की सोमवार दोपहर बाद 4 बजकर 30 मिनट पर मृत्यु हो गई। इसके अलावा पालमपुर के जिया निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग जोकि 7 सितम्बर से उपचाराधीन थे उनकी भी दोपहर बाद 3 बजकर 30 मिनट पर मृत्यु हो गई। उक्त तीनों उपचार के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा जिला में सोमवार को 21 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी सामने आए हंै। इनमें योल कैंट का 35 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के गमरु का 59 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर अस्पताल के फील्ड के 37-37 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर के बरोट की 35 वर्षीय महिला, इंदौरा के डमटाल का 43 वर्षीय कोरोना संक्रमित पाए गएहैं।

इसके अलावा नूरपुर के कंडवाल का 22, 23 व 54 वर्षीय व्यक्ति,  धर्मशाला के घरोह की 34 वर्षीय महिला, योल कैंट का 35 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी का 27 वर्षीय व्यक्ति, कंडवाल नूरपुर की 46 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां का 34 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा का 46 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला का 49 वर्षीय व्यक्ति, चंबा के मोहल्ला हरदासुपरा की 34 वर्षीय महिला, फतेहपुर की 56 वर्षीय महिला, कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से 28 वर्षीय युवक, ऊना के अंब की 50 वर्षीय महिला तथा टीएमसी का 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जयसिंहपुर के महाराजनगर की 60 वर्षीय महिला, कोसारी की 27 वर्षीय महिला, लंबागांव का 35 वर्षीय व्यक्ति, थुरल का 45 वर्षीय व्यक्ति, खजुरनु मुंडी थुरल की 50 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां के कवाड़ी का 42 वर्षीय व्यक्ति, 66 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, 10 साल का बच्चा, नगरोटा बगवां का 23 वर्षीय युवक,  पालमपुर के पडियारखर की 27 वर्षीय महिला, मरहूं की 49 वर्षीय महिला, रामपुर की 31 वर्षीय महिला, बैजनाथ के मंधोल का 45 वर्षीय व्यक्ति, गनखेतर का 45 वर्षीय व्यक्ति, जोगिंद्रनगर के औटपुर की 27 वर्षीय महिला, एम.एच. पालमपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालामुखी के भरोली की 70 वर्षीय महिला तथा टी.एम.सी. में उपचाराधीन 51 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को प्रोटोकॉल के तहत आइसोलेट किया गया है। वहीं, जिला कांगड़ा में सोमवार को 63 मरीज भी स्वस्थ हुए हैं।
 

Jinesh Kumar