महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागे 3 बदमाश पुलिस रिमांड पर भेजे

Sunday, Jan 27, 2019 - 07:49 PM (IST)

पांवटा साहिब (रोबिन): बीते शुक्रवार को पांवटा बाजार में 3 बाइक सवार एक महिला  के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे, जिसमें पुलिस ने एक युवक को उसी रोज चंद घंटों में दबोच लिया था जबकि अन्य 2 बदमाश फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शनिवार को धर दबोचा। मामले की पुष्टि करते हुए एस.एच.ओ. पांवटा साहिब अशोक चौहान ने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

खंबानगर के रहने वाले हैं तीनों युवक

उन्होंने बताया कि एक युवक को तो पुलिस ने चंद  घंटों में ही दबोच लिया था जबकि फरार चल रहे 2 युवकों को भी  शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने बताया कि तीनों पकड़े गए बदमाश पांवटा साहिब के गिरी नगर के खंबानगर के रहने वाले हैं। इनकी पहचान लखबीर, राजकुमार व महेंद्र सिंह उर्फ गुल्लू के रूप मेंकी गई है। उन्होंने बताया कि यह एक चिंतनीय विषय है कि स्थानीय युवक भी इस तरह के अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

Vijay