बड़ी सफलता : इंदौरा में 17.15 ग्राम हैरोइन के साथ 3 लोग गिरफ्तार

Tuesday, Aug 04, 2020 - 08:21 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): उपमंडल इंदौरा के तहत पुलिस ने हैरोइन (चिट्टा) पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। अलग-अलग स्थानों पर पकड़े गए उक्त मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में मुख्य आरक्षी कुलदीप के नेतृत्व में गश्त कर रही टीम ने डाह कुलाड़ा में एक 55 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को 7.66 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पुरुषोत्तम लाल उर्फ  टोना निवासी छन्नी तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने हैरोइन व मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा प्रभारी रूप लाल के नेतृत्व में पुलिस ने मीलवां में यातायात निरीक्षण के दौरान मारुति कार के डैशबोर्ड से 2.28 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद किया गया। आरोपी की पहचान 55 वर्षीय गुरदेव सिंह निवासी गांव माधोपुर (पठानकोट) के रूप में हुई है। पुलिस ने हेरोइन व उक्त कार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य मामले में डमटाल पुलिस ने भदरोआ में परमजीत निवासी भदरोआ से 7.21 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरूद्ध मामले दर्ज कर लिए हैं।

Vijay