नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में पंजाब व यूपी के 3 युवक गिरफ्तार

Friday, Aug 30, 2019 - 09:02 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में 2 पंजाब तथा एक यूपी का निवासी है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के साथ हुए इस मामले की जानकारी जब परिजनों को मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने नाबालिग लड़की के बयानों के आधार पर 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Vijay