मझीण में उखाड़े भांग के 3 हजार पौधे

Monday, Jun 25, 2018 - 12:29 PM (IST)

ज्वालामुखी(जिनेश) : नशा तस्करी को लेकर राज्य पुलिस की ओर से छेड़े गए विशेष अभियान के तहत ज्वालामुखी के साथ लगती मझीण पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों मेें लगे भांग के 3 हजार पौधे उखाडक़र नष्ट किए गए। लगभग अढ़ाई कनाल की सरकारी व गैर सरकारी जमीन में ये भांग पाई गई, जिसे पुलिस कर्मियों ने एस.एस.एस. कैडेट्स की मदद से इसे उखाड़ कर नष्ट किया। मझीण चौकी की पुलिस ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला एन.एस.एस. कैडेट्स के सहयोग से भांग के पौधे उखाड़ कर नष्ट किए। मझीण पुलिस चौंकी के ए.एस.आई. रणजीत परमार, एच.एच.सी. उजागर सिंह व लेडी कॉस्टेबल अनुपमा की अगुवाई में स्कूल के लगभग 30 एन.एस.एस. कैडेट्स ने ये कार्रवाई अमल में लाई।

स्कूल के प्रिसिंपल मदन लाल व एस.एस.एस. को-ऑर्डिनेटर राजीव कुमार ने भी भांग के पौधों को नष्ट करने में पूरा सहयोग दिया। इसके तहत मझीण, खु-नाला, धतेड़ व सियालकड़ की सरकारी व गैर सरकारी जमीनों में लगे भांग के पौधों को इस दौरान उखाड़ कर नष्ट किया गया। ए.एस.आई. रणजीत परमार ने कहा कि पुलिस द्वारा छेड़ा 
गया ये विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

kirti