HPBOSE : 10वीं कक्षा की मैरिट सूची में 29661 विद्यार्थी ने बनाई जगह

Friday, Nov 12, 2021 - 11:39 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की मैरिट सूची जारी कर दी है। दसवीं कक्षा की मैरिट सूची में 29661 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में यह संख्या अधिक है। 2020 में करीब 20244 विद्यार्थियों को मैरिट सूची में शामिल किया गया था। इस बार लगभग 9417 अधिक विद्यार्थी मैरिट सूची में आए हैं। 2021 में 10वीं की मैरिट सूची में सरकारी स्कूलों से 8497 लड़कियां व 4060 लड़के व प्राइवेट स्कूलों से 8410 लड़कियां व 8694 लड़के शामिल हैं। 2020 में जारी 10वीं की मैरिट सूची में सरकारी स्कूलों से 6417 लड़कियां व 3277 लड़के, प्राइवेट स्कूलों से 5987 लड़कियां व 4563 लड़के शामिल रहे। वहीं 2019 में जारी मैरिट सूची में दसवीं में करीब 18058 विद्यार्थियों ने जगह पाई। सरकारी स्कूलों की 5417 लड़कियां व 2941 लड़के व प्राइवेट स्कूलों से 5459 लड़कियां व 4241 लड़के शामिल हैं।

अध्यापक पात्रता परीक्षा आज से शुरू

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। शनिवार को टीजीटी आर्ट्स और शास्त्री विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा लेगा। टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 132 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिनमें 16,829 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं इसी दिन दूसरे सत्र में शास्त्री विषय की परीक्षा के लिए बोर्ड ने 32 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिसमें 2,331 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay