Kangra में आए कोरोना संक्रमण के 28 नए मरीज, 52 को किया डिस्चार्ज

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2020 - 09:36 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमित 28 मरीज सामने आए हैं, साथ ही 52 संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि मंगलवार हमीरपुर के तरुटका की 75 वर्षीय महिला, पालमपुर का 75 वर्षीय बुजुर्ग, कांगड़ा के घुरकड़ी का 63 वर्षीय व्यक्ति, जसूर के नूरपुर का 38 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के योल कैंट का 44 वर्षीय व्यक्ति, जवाली का 39 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के धोरां का 14 वर्षीय बच्चा, नूरपुर के वार्ड नंबर-6 का 35 वर्षीय व्यक्ति, योल कैंट का 30 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालामुखी के हलेड़ बधोली की 42 वर्षीय महिला, बीरता घुरकड़ी कांगड़ा की 32 वर्षीय महिला, जवाली के दरकाटी का 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा जसूर का 33 वर्षीय व्यक्ति व 36 वर्षीय महिला, मिंजग्रां का 30 वर्षीय व्यक्ति, बीएसएफ भोई में 43, 35, 41, 50 व 49 वर्षीय व्यक्ति, भितलु कांगड़ा का 24 वर्षीय युवक तथा कोटला कुठेड़ के 56, 47 वर्षीय व्यक्ति व 10 वर्ष का बच्चा, जिला ऊना के गांव करियाला का 27 वर्षीय युवक, नैहरन पुखर का 58 वर्षीय व्यक्ति, ज्वाली का 42 वर्षीय व्यक्ति व नूरपुर के डन्निया गांव की 49 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News