बिलासपुर में 4 वर्षीय बच्ची सहित 28 लोग कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 10:05 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश/प्रकाश): जिला में शनिवार को कोरोना के 28 नए मामले पॉजिटिव पाए गए है। इनमें से 26 मामले रैपिड एंटिजन टैस्ट में और 2 मामले आईजीएमसी से आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए है। जिला में शनिवार को रैपिड एंटिजन टैस्ट में 177 में से 26 मामले पॉजिटिव पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सदर उपमंडल के तहत शहर के मेन मार्कीट से 32 वर्षीय व्यक्ति, डियारा सैक्टर से 42 वर्षीय व्यक्ति, औद्योगिक क्षेत्र से 31 वर्षीय महिला, रौड़ा सैक्टर से 67 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, 11 वर्षीय किशोर व 84 वर्षीय बुजुर्ग व चमलोग गांव से 25 वर्षीय महिला कोरोना संकमित पाए गए है।

वहीं घुमारवीं उपमंडल के तहत रच्छेड़ा गांव में 8 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिनमें 36 वर्षीय महिला, 78 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय किशोरी, 9 वर्षीय किशोरी, 14 वर्षीय किशोर, 78 वर्षीय बुजुर्ग व 4 वर्षीय बच्ची शामिल है। इसके आलावा भजवाणी गांव से 37 वर्षीय व्यक्ति, अमरपुर से 50 वर्षीय व्यक्ति व घुमारवीं एक निजी होटल में क्वारंटाइन हटवाड़ गांव की 55 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए है। झंडूता उपमंडल के तहत धनेथर गांव से 36 वर्षीय व्यक्ति, रैली गांव से 39 वर्षीय व्यक्ति, पलथी-ओहर से 38 वर्षीय व्यक्ति, 33 वर्षीय महिला व सैर गांव से 22 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है।

वहीं नयनादेवी उपमंडल के तहत संधोटी गांव से 31 वर्षीय व्यक्ति, 66 वर्षीय व्यक्ति व जाला देवी गांव से 35 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए है। जिला से शनिवार को 47 सैंपल आईजीएमसी भेजे गए थे जिनमें से 2 मामले पॉजिटिव पाए गए है। शनिवार शाम को आई रिपोर्ट के अनुसार शहर के रौड़ा सैक्टर से 15 वर्षीय युवक व 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है। सीएमओ प्रकाश दरोच ने बताया कि जिला में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 628 पहुंच गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News