कांगड़ा में 6 वर्ष के बच्चे समेत 27 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

Tuesday, Jan 05, 2021 - 08:48 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में मंगलवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के 27 नए मामले सामने आए हैं। जिला में 39 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि डुबनेहट की 46 वर्षीय महिला, ज्वाली नगर पंचायत के वार्ड 5 के 29 वर्षीय युवक, टांडा मैडीकल कालेज के 30 वर्षीय व्यक्ति, बोदड़बल्ला टांडा रोड कांगड़ा की 60 वर्षीय महिला, लाहड़ डूहक कांगड़ा की 71 वर्षीय महिला, सिविल लाइन धर्मशाला की 74 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां के 42 वर्षीय व्यक्ति, डल लेक धर्मशाला के 49 वर्षीय व्यक्ति, जुहल पोस्ट ऑफिस खनियारा की 38 वर्षीय महिला, घुरकड़ी की 53 वर्षीय महिला, भडियाड़ा के 38 वर्षीय व्यक्ति, 29 वर्षीय महिला व 6 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा वार्ड नंबर-2 ज्वालामुखी के 45 वर्षीय व्यक्ति, बंदला पालमपुर की 47 वर्षीय महिला, जरोट ज्वाली के 26 वर्षीय युवक, जौंटा नूरपुर की 54 वर्षीय महिला, सिहोलपुरी शाहपुर की 37 वर्षीय महिला, डमटाल कांगड़ा के 37 वर्षीय व्यक्ति, डाह इंदौरा की 70 वर्षीय महिला, सुलेह डाडासीबा के 45 वर्षीय व्यक्ति, कुरियाल खेरा पीरसलूही के 65 वर्षीय व्यक्ति, संतोषगढ़ ऊना की 21 वर्षीय युवती, मदनपुर ऊना की 21 वर्षीय युवती, परेल सुल्तानपुर के 51 वर्षीय व्यक्ति और जौंटा के 37 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला में अब तक कोरोना के कुल 7877 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 317 एक्टिव हैं। वहीं 7369 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 191 लोगों की मौत हो चुकी है।

Vijay