सिरमौर में कोरोना के 27 नए पॉजिटिव केस

Friday, Sep 25, 2020 - 12:02 AM (IST)

नाहन (सतीश): सिरमौर जिला में वीरवार को कोविड-19 के 27 नए मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में शाहपुर कंपनी नाहन से 50 वर्षीय पुरुष, द्रविल ददाहू से 56 वर्षीय पुरुष, राऊंड अस्पताल नाहन के पास से 37 वर्षीय पुरुष, गांव अम्बवाला नाहन से 33 वर्षीय पुरुष, शंभुवाला नाहन से 45 वर्षीय पुरुष व 41 वर्षीय महिला, जैन बाजार नाहन से 22 वर्षीय पुरुष, देवी का बाग नाहन से 52 वर्षीय पुरुष, छोटा चौक नाहन से 22 वर्षीय पुरुष, सराहन पच्छाद से 49 वर्षीय पुरुष व गांव रूंजा पच्छाद से 49 वर्षीय पुरुष, डुगाना पांवटा साहिब से 45, 50 व 56 वर्षीय पुरुष और 52 वर्षीय महिला तथा बोर्ड पांवटा साहिब से 50 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टैस्ट में पॉजिटिव पाए गए 10 मामलों में 5 पांवटा साहिब, 3 शिलाई और 2 नाहन क्षेत्र से हैं।

 

 

Vijay